Breaking News

test

3 से बढ़कर 7 हुए फिटमेंट सेंटर, अब सेम-डे 3500 वाहनों में लगेंगी नंबर प्लेट्स, लोगों को मिलेगी राहत

सरकार की ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसएनपी) लगाने के लिए फिटिंग सेंटर की संख्या दो गुनी से अधिक कर दी है। अभी तक जिले के 3 फिटिंग सेंटर थे, अब ये बढ़कर 7 हो गए हैं। पहले जहां प्रतिदिन करीब 1100 से अधिक प्लेटें लग रही थी, वहीं अब रोजाना 3500 वाहनाें में नंबर प्लेट लगाने का टारगेट रखा गया है।

पिछले साल तक जो लोग नंबर प्लेट लगवाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर रहे हैं, उन्हें कम से कम 15 दिन के बाद का समय मिल रहा था। फिटिंग सेंटरों की संख्या बढ़ जाने से आम लोगों के वाहनों में नंबर प्लेट सेम-डे लग जाएंगी। जिले में 15 लाख वाहन हैं, जिनमें से अब तक 8.50 लाख पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटें लग चुकी हैं, जबकि बाकी 6.50 लाख वाहनों की बारी आने में करीब 3 माह और लग जाएंगे।


सरकार ने जनवरी माह से नई व्यवस्था शुरू किए जाने के आदेश दिए थे, उसी के आधार पर कंपनी ने फिटिंग सेंटर बढ़ाए हैं। नई व्यवस्था शुरू हो जाने से वाहनों में एचएसएनपी लगवाने वाले लोगों को भागदौड़ से छुटकारा मिल गया है। सरकार मार्च तक सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की रूपरेखा तैयार की है।

इस बाबत हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने पाली कंपनी के स्टेट बिजनेस टेस्ट अर्जुन सिंह का कहना है कि पहले जिले में तीन फिटिंग सेंटर थे, अब 11 हो गए हैं। आम लोगों को अपॉइंटमेंट भले ही 15 दिन बाद का मिल रहा हो, लेकिन उनकी ओर से प्लेट एक वीक के अंदर ही लगवा दी जाती हैं।

इन इलाकों में खुले फिटिंग सेंटर

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने में तेजी लाने के लिए कंपनी के द्वारा प्रतापपुरा, बर्ल्टन पार्क, पीपीआर मॉल, वरियाणा, मिट्ठापुर, नकोदर और फिल्लौर में फिटिंग स्टेशन खोले गए हैं। इन सभी स्टेशनों में हर दिन वाहनों में नंबर प्लेटें लगाई जा रहीं हैं। इसके अलावा कंपनी के द्वारा वाहन मालिकों के घरों पर जाकर प्लेट लगाने का काम भी किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3s9JSy6
via
3 से बढ़कर 7 हुए फिटमेंट सेंटर, अब सेम-डे 3500 वाहनों में लगेंगी नंबर प्लेट्स, लोगों को मिलेगी राहत 3 से बढ़कर 7 हुए फिटमेंट सेंटर, अब सेम-डे 3500 वाहनों में लगेंगी नंबर प्लेट्स, लोगों को मिलेगी राहत Reviewed by Dibyendu on 16:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.