Breaking News

test

शकूरपुर इलाके में युवक की चाकू मारकर हत्या

शकूरपुर इलाके में देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक का नाम विजय कुमार है। इस पर भी एक केस दर्ज है। उस मामले में वह कुछ महीने पहले ही पैरोल पर छूटकर आया था। पुलिस ने बताया सुभाष प्लेस थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। इस वारदात को रंजिश के चलते अंजाम दिया गया। मृतक के फोन की कॉल डिटेल और घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने बताया रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली थी कि शकूरपुर डीडीए मार्केट के पास एक युवक का शव खून से लथपथ पड़ा है। पुलिस को शव के पास खून बिखरा मिला। पुलिस ने आशंका व्यक्ति की है कि युवक पर किसी धारदार हथियार से देर रात ही हमला किया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Youth stabbed to death in Shakurpur area


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ozA1iT
via
शकूरपुर इलाके में युवक की चाकू मारकर हत्या शकूरपुर इलाके में युवक की चाकू मारकर हत्या Reviewed by Dibyendu on 16:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.