Breaking News

test

4 वर्ष बाद खुला जिला प्लानिंग बोर्ड का दफ्तर, अरोड़ा ने संभाला चार्ज

बीते 4 साल से बंद पड़े जिला प्लानिंग बोर्ड कार्यालय का ताला आखिरकार खुल गया है। बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज अरोड़ा ने शनिवार को अपने पद की जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार की जन-समर्थक और विकासोन्मुख नीतियों का प्रभावी कार्यान्वयन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और अभावग्रस्त वर्गों को इन योजनाओं के लाभ सुनिश्चित करने के लिए सेवाओं का सही तरीके से उपयोग किया जाएगा। मौके पर मौजूद एमपी चौधरी संतोख सिंह, विधायक सुशील रिंकू, राजिंदर बेरी, पंजाब तकनीकी बोर्ड के अध्यक्ष मोहिंदर सिंह केपी, पंजाब जल संसाधन प्रबंधन निगम जगबीर सिंह बराड़ ने जिले को यह जिम्मेदारी देने पर आभार व्यक्त किया है।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि अरोड़ा के पास युवा कांग्रेस नेता और फिर कांग्रेस पार्टी के अलावा एक लंबे कार्यकाल के लिए नगर पार्षद होने का एक बड़ा अनुभव है। इसलिए उनके बड़े राजनीतिक अनुभव के साथ जरूरतमंद लोगों को राहत मिलेगी। इससे पूर्व बड़ी संख्या में कांग्रेसियों के साथ आम लोगों ने अरोड़ा को फूल मालाओं से स्वागत किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38vHUAt
via
4 वर्ष बाद खुला जिला प्लानिंग बोर्ड का दफ्तर, अरोड़ा ने संभाला चार्ज 4 वर्ष बाद खुला जिला प्लानिंग बोर्ड का दफ्तर, अरोड़ा ने संभाला चार्ज Reviewed by Dibyendu on 16:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.