एयरफोर्स से बर्खास्त किए जा चुके एक शख्स को अरेस्ट किया गया है। वह इंडियन एयरफोर्स और रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को ठगता था। आरोपी की पहचान चक्रवीर चौधरी (35) के तौर पर हुई जो मूलरुप से आगरा यूपी का रहने वाला है। आरोपी पर अठारह लोगों को धोखा देने का आरोप है, जिसके खिलाफ साल 2015 में आर्थिक अपराध शाखा ने मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस के मुताबिक एयर फोर्स पुलिस हेड क्वार्टर रेस कोर्स की ओर से शिकायत दर्ज करायी गई थी। जिसमें बताया गया फर्जी नियुक्ति करने का एक रैकेट चल रहा है। जांच में पता चला त्रिलोकपुरी क्षेत्र निवासी थान सिंह और एयरफोर्स कर्मी चक्रवीर चौधरी इस रैकेट में शामिल हैं। जो एयरफोर्स और रेलवे में नौकरी दिलाने का झूठा वादा कर लोगों से रकम ऐंठ रहे हैं। इस तरह वे 2.7 करोड़ रुपए ठग चुके थे।
मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस की तहकीकात में यह बात सामने आया कि आरोपियों ने पीड़ित लोगों से रकम हड़पने के बाद उन्हें फर्जी कॉल लेटर और नियुक्ति पत्र पकड़ा दिए थे। एयरफोर्स और रेलवे में नौकरी दिलाने का झूठा वादा कर लोगों से रकम ऐंठ रहे हैं। इस तरह वे 2.7 करोड़ रुपए ठग चुके थे।
आरोपी के खिलाफ लूट और आर्म्स एक्ट का केस
इस केस में पिछले साल थान सिंह को अरेस्ट कर लिया गया। लेकिन आरोपी चक्रवीर चौधरी फरार था। उसके खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट भी जारी हो चुका था। आरोपी भोले भाले छात्रों को एयरफोर्स और रेलवे में चयन कराने का झूठा झांसा देते थे।
पांच जनवरी को आरोपी के बारे में मिले एक इनपुट के बाद उसे देर रात आगरा के रिठौरा गांव से पकड़ा गया। आरोपी ने इंडियन एयरफोर्स में बतौर एयरमैन ज्वाइन किया था। उसकी पोस्टिंग आगरा में थी। वहां वह थान सिंह के संपर्क में आया, जिसने उसे कम समय में ज्यादा रुपए कमाने के बहाने इस रैकेट का हिस्सा बना लिया।
दोनों आरोपियों के निशाने पर विभिन्न इंस्टीट्यूट में पढाई कर रहे छात्र होते थे। आरोपी के खिलाफ सदर बाजार आगरा में साल 2018 में आर्म्स एक्ट और लूटपाट के दो मुकदमे दर्ज हुए थे। आरोपी की करतूत सामने आने के बाद उसने नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xn4k0y
via
No comments: