उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधीन आने वाले हिंदू राव और राजन बाबू टीबी अस्पताल के नर्सिंग कर्मचारी गुरूवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। वेतन न मिलने से नाराज नर्सिंग कर्मियों का कहना है जब तक उन्हें वेतन नहीं मिल जाता तब तक सभी सेवाएं बंद रहेंगी।
जानकारी के मुताबिक, हिन्दू राव अस्पताल की नर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से बुधवार को अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को लिखे गए एक पत्र में तीन माह की सैलरी और बकाया राशि का भुगतान न किए जाने के चलते गुरुवार 7 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का नोटिस दिया गया था। कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष ने कहा कि अधिकारियों की ओर से आश्वासन दिए जाने के बावजूद अभी तक वेतन और बकाया राशि जारी नहीं की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39aV8Sm
via
हड़ताल पर गए हिन्दू राव और राजन बाबू टीबी अस्पताल के नर्सिंग कर्मी
Reviewed by Dibyendu
on
16:02
Rating:
No comments: