Breaking News

test

परिवहन मंत्री मूलचंद ने किया राजस्थान बॉर्डर तक का दौरा

हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद राजस्थान से हरियाणा की सड़कों पर आने वाले पत्थरों से लदे डंफरों को रोकने के लिए मंत्री ने चोर रास्तों का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन को इन रास्तों को जल्द से जल्द बंद करने के आदेश दिए।

इसके ही साथ खनन मंत्री ने चेतावनी दी कि अधिकारियों ने ढिलाई बरती तो कार्यवाही के लिए तैयार रहे। इसके साथ उन्होंने राजस्थान बॉर्डर के नजदीकी चल रहें क्रेशर जोन का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि क्रेशर जोन रिकॉर्ड अपडेट रखे और चोरी का पत्थर अगर पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

इस मौके पर उपायुक्त धीरेन्द्र खडग़टा, आरटीए सचिव गौरव अंतिल, एसडीएम फिरोजपुर-झिरका रींगन कुमार ,जीएम रोडवेज प्रदीप अहलावत, डीएसपी माइनिंग प्रीतपाल सांगवान, डीएसपी चन्द्रपाल, माइनिंग अधिकारी अनिल, फोरेस्ट अधिकारी सहित पूरा प्रशासन मौजूद था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गुड़गांव. राजस्थान बॉर्डर का दौरा करते परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3q51h9l
via
परिवहन मंत्री मूलचंद ने किया राजस्थान बॉर्डर तक का दौरा परिवहन मंत्री मूलचंद ने किया राजस्थान बॉर्डर तक का दौरा Reviewed by Dibyendu on 16:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.