Breaking News

test

कंपनी के 5.47 लाख रुपए व घर से गहने चोरी कर फरार, कुक पर मुकदमा दर्ज

घर व फार्म हाऊस में कुक का काम करने वाला एक युवक एक कंपनी के 5.47 लाख रुपए व घर से गहने चोरी कर फरार हो गया। कंपनी अकाउंटेंट को जब फॉर्म हाउस पर रखी नकदी और वहां काम करने वाला कुक नहीं मिला तो उन्होंने इसकी ‌शिकायत सेक्टर-65 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक निजी कंपनी के अकाउंटेंट सतीश तंवर ने पुलिस को शिकायत दी कि कंपनी ने शशिकांत शेट्टी को कुक लगाया हुआ है, जो फॉर्म हाउस व कंपनी मालिक के घर डीएलएफ फेज-1 में खाना बनाता था। गत एक जनवरी को सतीश कंपनी की चार लाख रुपए की नकदी लेकर फॉर्म हाउस गया था।

इस दौरान कुक शशिकांत डीएलएफ फेज-1 गया हुआ था। देर शाम को शशिकांत के वापस आने के बाद वह खाना खाकर सो गया, लेकिन अगले दिन 2 जनवरी को सुबह जब वह उठे तो शशिकांत फॉर्म हाउस पर नहीं था। उन्होंने जांच की तो कंपनी के चार लाख रुपए भी गायब थे। इस पर उन्होंने कंपनी मालिक को फोन कर इसकी जानकारी दी।

कंपनी मालिक ने सतीश तंवर को बताया कि उनके घर पर रखे गहने भी गायब हैं। सतीश ने शशिकांत को फोन किया तो मोबाइल बंद मिला। इस पर उन्होंने मंगलवार को पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने आरोपी कुक की तलाश शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38iTw9K
via
कंपनी के 5.47 लाख रुपए व घर से गहने चोरी कर फरार, कुक पर मुकदमा दर्ज कंपनी के 5.47 लाख रुपए व घर से गहने चोरी कर फरार, कुक पर मुकदमा दर्ज Reviewed by Dibyendu on 16:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.