स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को जिले में 6 स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। होडल, दुधौला, हथीन व अलावलपुर के अलावा दो अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को पूर्वाभ्यास के लिए चुना गया है। इन पर टीमें तैनात की गई हैं।
प्रत्येक टीम में 15 कर्मचारी शामिल रहेंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. योगेश मलिक ने बताया कि 7 जनवरी को सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। पूर्वाभ्यास के मौके पर टीकाकरण के दौरान होने वाली सभी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। मरीजों के आने से लेकर उन्हें बैठाने और टीकाकरण की प्रक्रिया पर ध्यान दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XuGBvv
via
कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास आज 6 केंद्रों पर किया जाएगा
Reviewed by Dibyendu
on
16:02
Rating:
No comments: