गीता कॉलोनी इलाके में एक युवक को गोली मार दी गई। आरोपी उसे घर से जबरन अपने साथ लेकर गए थे। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से स्वामी दयानंद अस्पताल रेफर कर दिया। घायल का नाम शरीफ उर्फ छोटू है। पुलिस आरोपी युवकों की पहचान कर तलाश में जुटी है।
पुलिस ने बताया शफीक गीता कॉलोनी का रहने वाला है। करीब चार दिन पहले उसकी नीरज से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, तब पड़ोसियों ने मामले को शांत करवा दिया। नीरज ने उसे बाद में देख लेन की धमकी दी थी। बीती रात पीड़ित अपने घर में था। तभी नीरज और उसका दोस्त सुरजीत ने आवाज देकर पीड़ित को बाहर बुलाया, बाहर आते ही वे पकड़कर पुश्ता रोड पर ले गए। सुरजीत ने पीड़ित के हाथ पकड़े और नीरज ने कट्टे से कूल्हे पर गोली मार दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3q5E9b3
via
कुछ रोज पहले हुआ था झगड़ा, फिर घर से बुलाकर मार दी गोली
Reviewed by Dibyendu
on
16:02
Rating:
No comments: