Breaking News

test

फर्जी अंगूठा लगा बाप-बेटे ने हड़पे रुपये 4.25 लाख, पर्चा दर्ज

थाना-3 में अमरीक नगर के रहने वाले राजेश कुमार और उनके बेटे चेतन पर जालसाजी व धोखाधड़ी करने का पर्चा दर्ज किया है। बाप-बेटे पर आरोप है कि मकान बेचने वाली सुमन के एग्रीमेंट पर फर्जी साइन व अंगूठा लगाया था। फिंगर प्रिंट ब्यूरो की रिपोर्ट से फर्जीवाड़ा सामने आया है। बाग कर्म बक्श के रहने वाले सैनेटरी व्यापारी मनोज शर्मा ने पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में कहा था कि उसने सुमन की एक 4 मरले

प्रॉपर्टी का सौदा 15 लाख में प्रॉपर्टी डीलर आत्मा राम के जरिए तय किया था। एग्रीमेंट के दौरान साढ़े 3 लाख रुपए दिए गए थे। तयशुदा तारीख में रजिस्ट्री नहीं हुई थी। इसलिए सुमन के जेठ राजेश कुमार और उसके बेटे चेतन को सवा 4 लाख और दिए थे। इसके बाद रजिस्ट्री की तारीख 30 मई 2019 तय की गई थी। एग्रीमेंट पर सवा 4 लाख रुपए वसूल करने को लेकर बाप-बेटे ही सुमन के साइन और अंगूठा लगवा कर लाए थे।

मनोज जब सुमन से मिले तो पता चला कि सवा 4 लाख रुपए सुमन को मिले ही नहीं। सुमन ने कहा मैंने केवल 3.5 लाख रुपए ही लिए हैं, जबकि एग्रीमेंट दिखाया गया तो सुमन ने कहा कि फर्जी साइन और अंगूठा लगाया गया है। मनोज ने आरोप लगाया था कि साजिश के तहत राजेश और उसके बेटे चेतन ने 4.25 लाख रुपए हड़प लिए हैं। आर्थिक अपराध शाखा की पुलिस ने फिंगरप्रिंट की जांच की तो बाप-बेटे की पोल खुल गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Father and son caught fake thumb, grabbed Rs 4.25 lakh, filed form


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XqFg8W
via
फर्जी अंगूठा लगा बाप-बेटे ने हड़पे रुपये 4.25 लाख, पर्चा दर्ज फर्जी अंगूठा लगा बाप-बेटे ने हड़पे रुपये 4.25 लाख, पर्चा दर्ज Reviewed by Dibyendu on 16:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.