Breaking News

test

आप पार्टी के विधायक एमसीडी के सफाईकर्मीयों से माफी मांगे : महापौर

आम आदमी पार्टी के विधायक ने दिल्ली नगर निगम के 70 हजार सफाई कर्मचारियों को दिल्ली में वायु प्रदूषण के लिए जिम्मेदार ठहराया है। यह बात उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि गत दिनों दिल्ली विधानसभा की पर्यावरण समिति की अध्यक्षा ने कहा था कि दिल्ली में मैनुअल सफाई के कारण धूल और वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है और दिल्ली में मैकेनिकल सफाई को बढ़ाने पर ज़ोर दिया। महापौर ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारी निगम की रीड की हड्डी है और इन से ही दिल्ली नगर निगम की पहचान है।

ये सफाई कर्मचारी रोज़ सुबह शहर को साफ करने का कार्य करते है। ऐसे में ये कहना की दिल्ली में मैनुअल सफाई के कारण धूल और वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है ये गैर जिम्मेदाराना बात है। जिसके लिए दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी के विधायक को दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों से माफी मांगनी चाहिए।

जय प्रकाश ने बताया कि उन्होंने सफाई कर्मचारियों की कुछ यूनियनों के साथ बैठक की। जिसमें सफाई कर्मचारियों की यूनियनों ने महापौर के अनुरोध पर अपनी हड़ताल 10 दिनों तक स्थगित करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों की यूनियनों ने महापौर को अपना समर्थन दिया है और कहा कि वो निगमों का बकाया फंड जारी करने के लिए दिल्ली सरकार का घेराव करेंगे जब भी महापौर घोषणा करेंगे।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
AAP MLA apologizes to MCD sweepers: Mayor


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3q0qjXq
via
आप पार्टी के विधायक एमसीडी के सफाईकर्मीयों से माफी मांगे : महापौर आप पार्टी के विधायक एमसीडी के सफाईकर्मीयों से माफी मांगे : महापौर Reviewed by Dibyendu on 16:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.