दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने यमुना में गंदा पानी छोड़ने को लेकर हरियाणा सरकार के कोई कार्रवाई नहीं करने को फिर आरोप लगाया है। गुरुवार को डीजेबी के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से हरियाणा के लगातार यमुना में गंदा पानी छोड़ने के मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की।
राघव चड्ढ़ा ने एक और वीडियो जारी कर कहा कि हरियाणा सरकार के द्वारा बिना ट्रीट किया गया गंदा पानी छोड़ने से रोहतक एक्स-रेगुलेटर में प्रदूषण काफी बढ़ गया है। चड्ढा ने कहा कि रोहतक एक्स-रेगुलेटर के हालिया सर्वे में ये पता चला कि वहां का पानी न सिर्फ गंदे हरे रंग का हो गया है, बल्कि उसमें अमोनिया भी 40 पीपीएम तक बढ़ गया है।
हम केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत का ध्यान इस ओर खींचना चाहते हैं। अमोनिया का इतना बढ़ा हुआ स्तर काफी खतरनाक है, जिससे हमें अपने प्लांट भी बंद करने पड़ जाते हैं, जिसका असर दिल्ली की पानी सप्लाई पर भी पड़ता है। रोहतक एक्स-रेगुलेटर के साथ-साथ दिल्ली जल बोर्ड की टीम ने बरोटा गांव और प्याऊ मनिहारी गांव का दौरा किया और इन दोनों जगहों पर अमोनिया का स्तर 6 पीपीएम और 3 पीपीएम तक था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3npEhjV
via
No comments: