Breaking News

test

पैसों के लेन-देन में मारपीट, चार लोगों पर केस दर्ज

थाना सदर फिरोजपुर के अधीनस्थ गांव दुलचीके में पैसे के लेनदेन संबंधी दो भाईयों के घरेलू झगड़े में एक भाई की पत्नी ने अपने मायके से भाइयों को बुलवाकर दूसरे भाई की मारपीट करके घायल कर दिया जो उपचार के फिरोजपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती है।

घायल व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने महिला सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में गांव दुलचीके निवासी सुरिंदर सिंह पुत्र इकबाल सिंह ने बताया कि उसका कुछ दिन पहले अपने छोटे भाई हरविंदर सिंह से पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ था।

इसी की रंजिश के चलते बीते दिन उसकी भाभी लवप्रीत कौर ने मायके कमाले वाला से अपने भाई गुरजंट सिंह पुत्र हरबंस सिंह, माता वीरपाल कौर और मनदीप सिंह पुत्र भूपिंदर सिंह को बुलवाकर उसकी मारपीट करके बुरी तरह चोटिल कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nourPg
via
पैसों के लेन-देन में मारपीट, चार लोगों पर केस दर्ज पैसों के लेन-देन में मारपीट, चार लोगों पर केस दर्ज Reviewed by Dibyendu on 16:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.