Breaking News

test

फैक्ट्री में घुस हथियार के बल पर लूटपाट, कर्मचारी ने एक बदमाश को दबोचा लिया

प्रेम नगर इलाके में फैक्ट्री में घुसकर कर्मचारी की कनपटी पर पिस्टल रखकर लूटपाट की। हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश को कर्मचारियों ने मौके पर ही दबोच लिया। जबकि उसका साथी मौके पर से लूट की रकम लेकर फरार होने में कामयाब हो गया। जबकि पड़े गए आरोपी की कर्मचारियों ने बुरी तरह से पिटाई की। अधमरी हालत कर बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपी की पहचान हीरालाल उर्फ सूरज के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी जब्त कर ली है। जानकारी के मुताबिक हिंद विहार, प्रेम नगर इलाके में रहने वाले राकेश ने पुलिस को बताया कि लक्ष्मी विहार प्रेम नगर में वह स्टिकर बनाने की काम करता है।

वारदात की दोपहर करीब 12.45 बजे वह अपने साथियों के साथ काम रहा था। तभी दो युवक अंदर आए। जिसमें से हीरालाल के हाथ में पिस्टल थी। जबकि एक गेट के अंदर ही खड़ा रहा। जिसको हीरालाल अभी कहकर बुला रहा था। हीरालाल ने रोशन के बारे में पूछा। जिसको कहा कि यहां पर रोशन नहीं है। तभी हीरालाल ने उसके माथे पर पिस्टल तान दी। उसने कहा जितना पैसा है, सारा निकालकर दे दे।

डर के कारण उसने 5 हजार रुपये निकाल कर दे दिए। फिर दोनों बदमाश बाकी साथियों से भी लूटपाट करने की कोशिश करने लगे। हिम्मत कर उसने हीरालाल को पकड़ लिया और उसके ऊपर गिर गया। बदमाश ने पिस्टल की बट से उसपर वार किया। जिससे उसको चोट लगी। उसे वहीं पर पकड़कर बुरी तरह से पीटा। जब उसके साथी अभी को पकडऩे की कोशिश की। वह भी वहां से लूट की रकम लेकर फरार हो गया।

अभी के साथ पूर्व कर्मचारी इस्माइल भी फरार हो गया। जिससे कुछ महीने पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हीरालाल को पकड़ लिया। जबकि उसे उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Looting in factory due to weapons, employee caught a crook


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35mEazn
via
फैक्ट्री में घुस हथियार के बल पर लूटपाट, कर्मचारी ने एक बदमाश को दबोचा लिया फैक्ट्री में घुस हथियार के बल पर लूटपाट, कर्मचारी ने एक बदमाश को दबोचा लिया Reviewed by Dibyendu on 16:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.