Breaking News

test

दिल्ली में 16 जनवरी से 89 केन्द्रों पर शुरू होगा वैक्सीनेशन : सत्येन्द्र जैन

राजधानी में कोरोना वैक्सीनेशन की सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। दिल्ली में 16 जनवरी से 89 निजी और सरकारी केन्द्रों पर वैक्सीनेशन शुरू होगा। दिल्ली में 12-14 जनवरी तक कोरोना वैक्सीन पहुंच जाएगी। रविवार को स्वास्थ्य विभाग के मंत्री सत्येन्द्र जैन ने यह जानकारी दी।

जैन ने कहा कि कोरोना वैक्सीन रखने और टीकाकरण संबंधी सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। अब बस वैक्सीन आने का इंतजार है। जैन ने कहा कि टीकाकरण के लिए दिल्ली में करीब एक हजार केंद्र तैयार किए जा रहे हैं। हालांकि केंद्र सरकार ने फिलहाल दिल्ली सरकार से 89 वैक्सीन सेंटर निर्धारित करने को कहा था। जिसे हमने पूरा कर लिया है। इसमें 40 सरकारी और 49 प्राइवेट हॉस्पिटल शामिल होंगे।

पहले चरण में हेल्थ वर्कर

जैन ने बताया कि 2 लाख 25 हजार हेल्थ वर्कर को पहले चरण में कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके बाद फ्रंटलाइन वर्कर जैसे पुलिस, सफाई कर्मचारी, जल बोर्ड के कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जिन टीचर्स ने काम किया, उनको सरकार ने फ्रंटलाइन वर्कर्स की श्रेणी में जोड़ा है। जैन ने बताया कि सभी वैक्सीन केंद्रों को किसी ने किसी अस्पताल के साथ जोड़ा गया हे। सभी केंद्रों पर 8-10 मेडिकल स्टाफ मौजूद होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
स्वास्थ्य विभाग के मंत्री सत्येन्द्र जैन


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nsKR93
via
दिल्ली में 16 जनवरी से 89 केन्द्रों पर शुरू होगा वैक्सीनेशन : सत्येन्द्र जैन दिल्ली में 16 जनवरी से 89 केन्द्रों पर शुरू होगा वैक्सीनेशन : सत्येन्द्र जैन Reviewed by Dibyendu on 16:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.