Breaking News

test

पुलिसकर्मी को मारा चाकू, गोली लगने से बदमाश घायल

तिलक नगर इलाके में पुलिस पर बदमाश ने हमला कर दिया। घटना में कांस्टेबल का हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया। आरोपी ने कांस्टेबल की पिस्टल छीनने की कोशिश की, इसी छीना झपटी में चली गोली से आरोपी घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी व बदमाश को अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। डीसीपी वेस्ट दीपक पुरोहित ने बताया यह घटना चौखंडी इलाके में बीती शाम करीब साढ़े सात बजे हुई।

तिलक नगर थाने का कांस्टेबल मुकेश व दीपक गश्त कर रहे थे। रास्ते में उन्हें सागर नाम का बदमाश मिला। कांस्टेबल मुकेश ने सागर को रोक लिया। इस बात से नाराज सागर ने चाकू निकाला और मुकेश पर वार कर दिया। सागर को कांस्टेबल ने काबू करने की कोशिश की।

सागर ने घायल कांस्टेबल मुकेश की पिस्टल निकालकर उन पर तान दी। मुकेश हिम्मत दिखा सागर से भिड़ गया। सागर से पिस्टल वापस लेने के दौरान कांस्टेबल ने गोली चलाई जिससे बदमाश घायल हो गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Policeman stabbed with knife, miscreant injured by shooting


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38qKd81
via
पुलिसकर्मी को मारा चाकू, गोली लगने से बदमाश घायल पुलिसकर्मी को मारा चाकू, गोली लगने से बदमाश घायल Reviewed by Dibyendu on 16:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.