Breaking News

test

सहूलियतों में कटौती पर पूर्व सैनिकों में रोष, नोटिफिकेशन की कापियां फूंकीं

सेवानिवृत्त होने वाले सैनिकों की पेंशन कटौती और अन्य सुविधाओं पर लगाई गई कटौती को लेकर पूर्व सैनिकों की जत्थेबंदी आॅल इंडिया वैटर्न आर्गेनाइजेशन की सभा नगर कौंसिल पार्क में जिला प्रधान कैप्टन बलविंदर सिंह के नेतृत्व में हुई। इस मौके पर एकत्रित हुए पूर्व सैनिकों ने चीफ आॅफ डिफेंस स्टाफ के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए देश की रक्षा करने वाले सैनिकों और पूर्व सैनिकों के साथ की जा रही धक्केशाही की निंदा करते हुए जारी नोटिफिकेशन की कापियां फूंकी गई। मीटिंग की शुरुआत के मौके पर जत्थेबंदी के ब्लाक कोआर्डिनेटर चरनजीत सिंह भंगाली ने विचार सांझा किए।

कैप्टन बलविंदर सिंह ने सेवानिवृत्त सैनिकों की पेंशन, सीआरडी, मेडिकल भत्ता आदि की कटौतियों को निराशाजनक फैसला बताते हुए केंद्र सरकार से मांग की है कि सैनिक सेवाएं निभाने वालों को और सहूलतें दी जाएं और कटौतियां वाले फैसले को वापस लिया जाए। इस मौके पर हरपाल सिंह कोआर्डिनेटर, मलकीत सिंह, राम सिंह, बलजीत सिंह, तजिंदर सिंह, सुखदेव सिंह, गुर लाल सिंह भांगर, सुरजीत सिंह, सुखदेव सिंह, परमजीत सिंह, बलविंद्र सिंह, जसविंदर सिंह भंगाली, गुरदयाल सिंह, हरबंस सिंह, लक्ष्मण सिंह गिल, कुलवंत सिंह आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ogORdU
via
सहूलियतों में कटौती पर पूर्व सैनिकों में रोष, नोटिफिकेशन की कापियां फूंकीं सहूलियतों में कटौती पर पूर्व सैनिकों में रोष, नोटिफिकेशन की कापियां फूंकीं Reviewed by Dibyendu on 16:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.