Breaking News

test

भाजपा महिला मोर्चा ने मोमबत्तियां जलाकर कैप्टन सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

करीबी गांव भरतगढ़ में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष वृत्ति भल्ला के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उजाले में मोमबत्तियां जलाकर कैप्टन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वृत्ति भल्ला ने कहा कि आज प्रदेश में हर तरफ अराजकता फैली हुई है।

कांग्रेस सरकार फेल हो चुकी है लेकिन इसके बावजूद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा। गत दिनों पंजाब में 6 वर्ष की छोटी बच्ची के साथ जबरदस्ती करने की घटना सामने आई थी, इससे पहले जहरीली शराब पीने के कारण 130 से अधिक गरीब मजदूरों की मौत की घटना हुई थी।

इसी दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह की कैबिनेट के एक मंत्री द्वारा गरीब बच्चों की स्कॉलरशिप में घोटाला किया गया था, अवैध माइनिंग का धंधा प्रदेश में जोरों पर है, माइनिंग माफिया द्वारा जगह-जगह नाके लगाकर गुंडा पर्ची वसूली जा रही है। प्रदेश भर में जुर्म और कत्ल की घटनाओं में भारी इजाफा हो रहा है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

कोरोना के दौरान लोग महामारी से मर रहे थे लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने महल में बैठकर ऑनलाइन निर्देश जारी कर रहे थे। इसी के चलते आज उनके द्वारा उजाले में मोमबत्तियां जलाकर सब कुछ देख कर अनदेखा करने वाले मुख्यमंत्री की आंखें खोलने की कोशिश की गई है।

भल्ला ने कहा कि प्रदेश में बढ़ रही बलात्कार एवं जुर्म की घटनाओं के चलते भाजपा महिला मोर्चा पंजाब द्वारा चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के निवास का घेराव किया जाएगा। इसके लिए उनके नेतृत्व में 50 महिलाओं का जत्था चंडीगढ़ रवाना होगा। यहां कुलविंदर कौर, सुखविंदर कौर, सपना रानी, बब्बू, बलजीत कौर, निशा रानी, सुषमा रानी, मुनि बाला मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BJP Mahila Morcha protests against Captain Sarkar by burning candles


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HvMe8j
via
भाजपा महिला मोर्चा ने मोमबत्तियां जलाकर कैप्टन सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन भाजपा महिला मोर्चा ने मोमबत्तियां जलाकर कैप्टन सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.