Breaking News

test

18 नए कोविड-19 पॉजिटिव मिले, 13 संक्रमित ठीक हुए

गत दिनों से कोरोना से होने वाली रोजाना मौतों का सिलसिला थमने लगा है और रोपड़ जिले में मंगलवार को कोई भी मौत नहीं हुई। मंगलवार को 18 पॉजिटिव मामले सामने आने पर पॉजिटिव लोगों का आंकड़ा 2495 हो गया जबकि 13 लोग कोरोना मुक्त हुए।

सीएमओ डॉ. दविंदर कुमार ने बताया कि जिले में मंगलवार को 18 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई, जिसमें नूरपुरबेदी के 9, आनंदपुर साहिब के 2, नंगल के 4, रोपड़ के 2 और मोरिंडा का 1 व्यक्ति शामिल है।

डीसी सोनाली गिरि ने बताया कि जिले में 18 नए मामले आने और 13 लोगों के ठीक होने से कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 167 रह गई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सेहत विभाग द्वारा 411 लोगों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं जबकि 258 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है।

अब तक सेहत विभाग द्वारा कुल 61801 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 59024 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है और 883 लोगों की रिपोर्ट अभी पेंडिंग है और कुल 2495 लोग कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 2171 लोग कोरोना मुक्त हो चुके हैं और 113 की मौत हो चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HHllxC
via
18 नए कोविड-19 पॉजिटिव मिले, 13 संक्रमित ठीक हुए 18 नए कोविड-19 पॉजिटिव मिले, 13 संक्रमित ठीक हुए Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.