फरीदाबाद के निकिता तोमर हत्याकांड मामले में पुलिस ने अजरू नामक युवक को गिरफ्तार किया है। इसने तौसीफ को वह पिस्तौल उपलब्ध कराई थी, जिससे निकिता को गोली मारी गई थी। अब पुलिस अजरू से पूछताछ में जुटी है, वहीं तौसीफ और रेहान के रिमांड की अवधि भी आज खत्म हो रही है। कुछ देर में दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की जांच एसआईटी कर रही है।
ये है मामला
फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में गत सोमवार को पेपर देकर लौट रही 21 साल की निकिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप नूह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद के चचेरे भाई तौसिफ पर लगे हैं। तौसीफ के दोस्त रेहान और एक मददगार अजरू को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मामले की जांच एसआईटी को सौंपी है। बुधवार को एसआईटी जांच पड़ताल के लिए निकिता के घर पहुंची थी। वहीं सांसद कृष्ण पाल गुर्जर भी पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HOpoIs
via
No comments: