Breaking News

test

68 दिन बाद कोरोना से 24 घंटे में कोई मौत नहीं, 11 नए केस, 23 अगस्त के बाद पहली बार 24 घंटे में किसी की मौत नहीं

कोरोना का कहर थोड़ा कम होता दिखाई दे रहा है। करीब 68 दिनों के बाद 24 घंटे में कोरोना से कोई भी मौत नहीं हुई है, जबकि शनिवार को 11 मरीज पॉजीटिव पाए गए। 9 मरीज आम कम्यूनिटी से आए है, जबकि 2 मरीज संपर्क में आने वाले शामिल है। जिले में कुल मरीजों की संख्या 11874 हो चुकी है, जबकि 11119 मरीज रिकवर होकर घर जा चुके है।

एक्टिव केस 301 है। मरने वालों की संख्या 454 है। पिछले कुछ दिनों से कम हो रही मरीजों की संख्या से लोगों को इससे थोड़ी राहत लगती नजर आ रही है। इससे पहले 23 अगस्त 2020 को कोरोना के कारण कोई मौत नहीं हुई थी। पिछले एक सप्ताह में कोरोने के कारण मरने वालों का आंकड़ा भी काफी कम होता जा रहा है। पिछले एक सप्ताह में 15 मरीजों की मौत हुई है। उधर, तरनतारन में शनिवार को 2 नए केस मिले हैं।

70 फीसदी लोग सेहत विभाग से खुद के संक्रमित होने की बात छिपा रहे

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अस्पतालों में इलाज की व्यवस्था है। इसके अलावा सेहत विभाग ने लोगों को घरों में भी रहकर इलाज करवाने की व्यवस्था करवाई है। इसके विपरीत कुछ लोग ऐसे भी हैं जो न तो अस्पताल जाते हैं और न ही विभाग की निगरानी में घरों में इलाज करवा रहे हैं।

यह वह लोग हैं जो खुद को विभाग से छिपाना चाहते हैं। छिपाने के चक्कर में यह संक्रमित लोग गंभीर भी हो रहे हैं। इस वक्त जो नए मामले आ रहे हैं उनमें से 70 फीसदी से अधिक ऐसे ही लोग हैं। गुरु नानक देव अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. जेपी अत्री खुद मानते हैं कि लोग खुद को छुपाते हैं। खुद ही अपने तौर पर इलाज करने लगते हैं। इस दौरान यह लोग गाइडलाइन भी फालो नहीं करते और गंभीर होने के बाद अस्पताल आ रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37Z5fL1
via
68 दिन बाद कोरोना से 24 घंटे में कोई मौत नहीं, 11 नए केस, 23 अगस्त के बाद पहली बार 24 घंटे में किसी की मौत नहीं 68 दिन बाद कोरोना से 24 घंटे में कोई मौत नहीं, 11 नए केस, 23 अगस्त के बाद पहली बार 24 घंटे में किसी की मौत नहीं Reviewed by Dibyendu on 17:10 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.