जिला स्तरीय प्रोग्राम में मंत्री आशु ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम की शुरुआत की, पंजाब सरकार एससी भाईचारे की भलाई को वचनबद्ध : आशु
भगवान वाल्मीकि जयंती पर मंत्री भारत भूषण आशु ने डाॅ. बीआर अंबेडकर पोस्ट मैट्रिक एससी स्कॉलरशिप स्कीम की रस्मी शुरुआत की। बचत भवन में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मंत्री आशु ने स्टूडेंट्स को पोस्ट मैट्रिक एससी स्कॉलरशिप सर्टिफिकेट बांटे।
इस दाैरान उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार एससी भाईचारे की भलाई को वचनबद्ध है। राज्य स्कॉलरशिप स्कीम यह सुनिश्चित करेगी कि गरीब अनुसूचित जाति के स्टूडेंट्स को मुफ्त उच्च शिक्षा प्राप्त हो। जिसे भारत सरकार ने 800 करोड़ की केंद्रीय सहायता के अचानक वापस लेने से उन्हें गैर कानूनी ढंग से वंचित रखा गया था। पंजाब सरकार द्वारा केंद्र से बिना किसी वित्तीय योगदान के स्कॉलरशिप स्कीम अनुसूचित जाति स्टूडेंट्स को लगभग 550 करोड़ की बचत देने के लिए 100 फीसदी फीस माफी प्रदान करेगा।
छात्रों को सब्सिडी स्कीम के तहत मुफ्त शिक्षा मिलेगी
इस योगदान से राज्य में 3 लाख से अधिक गरीब अनुसूचित जातियों के स्टूडेंट्स को लाभ मिलेगा। विद्यक संस्थाएं अनुसूचित जाति के स्टूडेंट्स को राज्य सरकार से सीधी सब्सिडी स्कीम के तहत मुफ्त शिक्षा प्रदान करेगी। इसके अलावा स्टूडेंट्स को किताबें, वर्दी आदि खरीदने के लिए महीनेवार वजीफा भी मिलेगा।
इस मौके पर विधायक सुरिंदर डाबर, मेयर बलकार सिंह संधू, पीएसआईडीसी के चेयरमैन केके बावा, पीएलआईडीबी के चेयरमैन अमरजीत सिंह टिक्का, पंजाब यूथ विकास बोर्ड के चेयरमैन सुखविंदर सिंह बिंद्रा, डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शर्मा, निगम कमिश्नर प्रदीप कुमार सभ्रवाल, एडीसी जगराअाें नीरू कत्याल, अश्वनी सहोता, नरेश धींगान व जरनैल सिंह शिमलापुरी मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mFYRfU
via
No comments: