Breaking News

test

ट्रैक्टर ने सामने से ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौत

स्वरुप नगर इलाके में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिसमें बैठी दे युवतियों समेत ई-रिक्शा चालक गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने ई- चालक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान ठाकुर सिंह रावत के रुप में हुई है। जबकि घायलों में प्रियंका आर हेमस्वरी है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। ठाकुर सिंह रावत परिवार के साथ कौशिश एंक्लेव, बुराडी में रहते थे।

वह ई-रिक्शा चलाने का काम करते थे।घायल प्रियंका ने पुलिस को बताया कि वारदात वाले दिन वह अपनी बहन के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर बुराडी शालीमार पैलेस से अपने घर आईपी कॉलोनी जा रहे थे। जब 1230 बजे प्रगति फार्महाउस के पास स्वरुप नगर बुराडी रोड पर पहुंचे। तभी भलस्वा डेयरी की तरफ से तेज रफ्तार चालक ने सामने से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी।

जिससे दोनों बहन व चालक गिर गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को सड़क के किनारे ई-रिक्शा व ट्रैक्टर पड़े हुए मिले। पुलिस ने घायलों को कपिल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने ठाकुर सिंह रावत को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रियंका व हेमस्वरी का इलाज चल रहा है।

दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक की स्थिति गंभीर

नई दिल्ली राजधानी में दो अलग अलग इलाके में हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। ये घटनाएं गीता कॉलोनी और केशवपुरम इलाके में हुई। मृतकों की पहचान ज्योति चौपाल (45) और अनिकेत (18) के रूप में हुई। अनिकेत केशवपुरम इलाके में दोस्त के साथ बाइक समेत फ्लाई ओवर से करीब 18 फीट नीचे गिर गया। घटना के बाद इन दोनों को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने अनिकेत को मृत घोषित कर दिया था।

इस घटना में घायल सूरज का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। अनिकेत कीर्ति नगर जवाहर कैंप में परिवार के साथ रहता था। घटना के समय दोनों दोस्त समयपुर बादली इलाके में मूर्ति विसर्जन के बाद अपने घर लौट रहे थे। फ्लाई ओवर पर बाइक की स्पीड तेज थी। जिस कारण वह बाउंडरी से टकराई और दोनों दोस्त फ्लाई ओवर से 18 फीट नीचे जा गिरे।

राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने अनिकेत को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गीता कॉलोनी इलाके में देर शाम स्कूटी सवार ज्योति डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HG67t0
via
ट्रैक्टर ने सामने से ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौत ट्रैक्टर ने सामने से ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौत Reviewed by Dibyendu on 17:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.