नार्थ एमसीडी ने पिछले 7 दिनों में 218 प्रदूषकों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर 18.18 लाख रुपए का चालान किए। 91 चालान कचरे और प्लास्टिक के कचरे के अवैध डंपिंग और जलाने के लिए 4.10 लाख रुपए की राशि के लिए 1178 साइटों के निरीक्षण करने के बाद जारी किए।
जबकि 30 चालान 1.3 लाख रुपए की राशि के लिए 142 साइटों का निरीक्षण करने के बाद मलबा डालने के लिए जारी किए गए और 379 साइटों का निरीक्षण करने के बाद निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण उपायों के उल्लंघन के लिए 12.78 लाख रुप, के लिए 97 चालान जारी किए गए।
48 टीमें कर रही है दिन-रात गश्त
नार्थ एमसीडी ने कचरा/प्लास्टिक जलाने, मलबा डालने (अवैध डंपिंग) आदि के संबंध में उल्लंघनों की दिन और रात गश्त द्वारा जांच के लिए के लिए 48 टीमों को तैनात किया है। पिछले 7 दिनों में 18 मैकेनिकल रोड स्वीपरों ने 4126 किलोमीटर क्षेत्र को कवर किया और 134 वाटर स्प्रिंकलर टैंकरों के माध्यम से 1535.84 किलोमीटर क्षेत्र को धूल को दबाने के लिए कवर किया।
कुछ संवेदनशील इलाके जहां धूल ज्यादा थी वहां पानी के छिड़काव दो बार किए गए। 1424 वर्ग मीटर सड़क के गड्ढों की मरम्मत करके सड़क को ठीक किया गया और 1279.4 वर्ग मीटर क्षेत्र की मरम्मत प्रस्तावित है।क्षेत्रों को किया जा रहा है हरित | उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए 1880.75 वर्ग मीटर क्षेत्र को हरित क्षेत्र में विकसित किया और 7475.41 वर्ग मीटर क्षेत्र को पक्का किया।
इस अवधि के दौरान 907 पौधे लगाए गए। प्रदूषणकारी और अनधिकृत उद्योगों की जांच करने के लिए 64 टीमों को तैनात किया गया। जिन्होंने 13 स्थानों पर उल्लंघन पाया, 5 इकाइयों को बंद किया जबकि 8 को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।
पिछले सप्ताह के दौरान विभिन्न उल्लंघनों के लिए कुल 70 अभियोग चलाए गए। इसके अलाव इस अवधि के दौरान 32766.445 मीट्रिक टन कचरा, 2935.385 मीट्रिक टन प्लास्टिक अपशिष्ट और 4769.476 मीट्रिक टन निर्माण और विध्वंस अपशिष्ट उठाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jBYKzS
via
No comments: