Breaking News

test

एग्रीकल्चर की सीटें फुल, हॉर्टिकल्चर की 4 खाली

पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए दूसरे राउंड की काउंसलिंग का आयोजन सोमवार को किया गया। दूसरे राउंड में बीएससी एग्रीकल्चर की जनरल कैटेगरी की सारी सीटें फुल हो गई। इसमें पीएयू कैंपस और आउट कैंपस की दो ही सीटें बाकी हैं। बीएससी हॉर्टिकल्चर में जनरल की 4 सीटें बाकी हैं। बीटेक बायोटेक्नोलॉजी में 35 सीटें खाली हैं। बीटेक फूड टेक्नोलॉजी में 31 सीटें बाकी है। बीएससी न्यूट्रिशन के लिए 33 और बीएससी कम्युनिटी साइंस के लिए 39 सीटें बाकी हैं।

दूसरी काउंसलिंग में बीएससी एग्रीकल्चर की 36, बीएससी हॉर्टिकल्चर की 25, बीटेक बायोटेक्नोलॉजी 16 सीटें भरी। बीटेक फूड डाइटेटिक्स की 15 सीटें, बीएससी न्यूट्रिशन की 16 सीटें और बीएससी कम्युनिटी साइंस की 11 सीटों पर एडमिशन हुई है। इंटीग्रेटेड एमएससी ऑनर्स कोर्स के लिए बॉटनी की 7, बायोकेमिस्ट्री की 17, केमिस्ट्री की 12, माइक्रोबायोलॉजी की 13 सीटें खाली हैं। एग्रीकल्चर कॉलेज के डीन डॉ. किरनजीत सिंह थिंद ने बताया कि अन्य कोर्सेस की बाकी रहती सीटों के लिए काउंसलिंग मंगलवार को की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35G06Vz
via
एग्रीकल्चर की सीटें फुल, हॉर्टिकल्चर की 4 खाली एग्रीकल्चर की सीटें फुल, हॉर्टिकल्चर की 4 खाली Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.