Breaking News

test

मुठभेड़ में गैंगस्टर प्रिंस जहाज और उसका साथी हथियारों समेत अरेस्ट, सुपारी लेकर हत्या करने की तैयारी में थे, पहले ही धरे गए

सीआईए स्टाफ की तरफ से पकड़े गए गैंगस्टर कमलदीप सिंह उर्फ प्रिंस जहाज निवासी न्यू गोल्डन एवेन्यू की पुलिस पिछले लंबे समय से तलाश कर रही थी। उसने पुलिस इसी महीने में अमरकोट इलाका गली नंबर दो में अपने साथी के साथ गोलियां चलाई थी। गांव जेठूवाल के सरकारी गार्ड को गोली मार कर बैंक लूटने की योजना भी इसी ने बनाई थी। गैंगस्टर जहाज के खिलाफ विभिन्न थानों में 22 मामले दर्ज हैं।

सीआईए स्टाफ की पुलिस ने प्रिंस जहाज को उसके साथी रणदीर सिंह उर्फ हैप्पी निवासी टुडला थाना पंजोकरा जिला अंबाला के साथ बल कलां गांव के नजदीक से गिरफ्तार किया है। दोनों गैंगस्टर को पकड़ने के लिए पुलिस पार्टी ने नाका लगाया था, लेकिन इन्होंने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी थी। दोनों तरफ से काफी फायरिंग हुई। इस फायरिंग में पंजाब पुलिस का एक कांस्टेबल नवजोत सिंह भी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वह अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

तीन पिस्टल, 11 जिंदा, बाइक, डोंगल और मोबाइल बरामद

आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो पिस्टल 9 एमएम, एक पिस्टल .32 बोर, 11 जिंदा और 15 खाली खोल, एक पल्सर मोटर साइकिल, एक डोंगल व मोबाइल फोन बरामद हुआ है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस को पांच दिन का रिमांड मिला है। इनसे अभी और पूछताछ की जानी है, जिससे कई और खुलासे होने की संभावना है।

बाइक स्लिप होने से पकड़े गए

जहाज के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्ज हैं 22 मामले

डीसीपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि गैंगस्टर ने शहर के नामी व्यक्ति की कंट्रैक्ट पर हत्या करने की योजना भी बना रखी थी। सूचना मिली थी कि कमलदीप सिंह उर्फ प्रिंस जहाज अपने साथी के साथ वारदात को अंजाम देने वाला है। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह रंधावा की पुलिस पार्टी द्वारा एकरूप एवेन्यू के टी-प्वाइंट पर नाका लगाकर चेकिंग करनी शुरू की तो पकड़े गए।

गोली मार मजीठा की ओर भागे आरोपी

अमृतसर की तरफ से आई बाइक को रुकने का इशारा किया तो पीछे बैठे युवक ने गोलियां चला दी। एक गोली सीनियर सिपाही नवजोत सिंह के पेट में लगी। इसके बाद गोलियां चलाते हुए कस्बा मजीठा वाली साइड चले गए। टी-प्वाइंट बलकलां के समीप बाइक स्लिप हो गई तो पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पहले भी पिस्तौल के बल पर वाहन छीनने की कोशिशें कर चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In the encounter, the gangster Prince Shipp and his companions were preparing to murder with weapons, arrests and betel nuts, already caught


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kRZgeM
via
मुठभेड़ में गैंगस्टर प्रिंस जहाज और उसका साथी हथियारों समेत अरेस्ट, सुपारी लेकर हत्या करने की तैयारी में थे, पहले ही धरे गए मुठभेड़ में गैंगस्टर प्रिंस जहाज और उसका साथी हथियारों समेत अरेस्ट, सुपारी लेकर हत्या करने की तैयारी में थे, पहले ही धरे गए Reviewed by Dibyendu on 17:10 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.