Breaking News

test

पंजाब अचीवमेंट सर्वे के तहत फाइनल टेस्ट 11 नवंबर से, डेटशीट जारी

शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी व एडिड स्कूलाें में पंजाब अचीवमेंट सर्वे के तहत फाइनल टेस्ट 11 नवंबर से करवाए जाएंगे। इसके लिए प्राइमरी, अपर प्राइमरी, हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूलाें के स्टूडेंट्स के लिए डेटशीट जारी कर दी गई है। छठी से दसवीं क्लास का 20 नवंबर तक जबकि 11वीं व 12वीं का 24 नवंबर तक टेस्ट चलेगा।
इसी तरह पहली कक्षा से पांचवीं कक्षा का 11 नवंबर काे गणित, 12 काे पंजाबी, 13 काे इंग्लिश, 16 काे चाैथी व पांचवीं का हिंदी, 17 काे तीसरी से पांचवीं क्लास का वातावरण शिक्षा का पेपर लिया जाएगा। पहली से 10 जबकि दूसरी से पांचवीं क्लास से 15 प्रश्न पूछे जाएंगे।
हरेक प्रश्न दाे अंकाें का हाेगा। छठी से बारहवीं क्लास के हर विषय में 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। 40 अंकाें का पेपर हाेगा। इसमें सितंबर महीने तक के सिलेबस से ही सवाल पूछे जाएंगे। टेस्ट के लिए लिंक दाे दिनाें के लिए खुला रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jTRoYV
via
पंजाब अचीवमेंट सर्वे के तहत फाइनल टेस्ट 11 नवंबर से, डेटशीट जारी पंजाब अचीवमेंट सर्वे के तहत फाइनल टेस्ट 11 नवंबर से, डेटशीट जारी Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.