Breaking News

test

दुकानदार बोले- मंत्री साब! कब बनेगा रेलवे अंडरब्रिज, कामकाज हो रहे ठप

मार्च से मोरिंडा में बन रहे 17 करोड़ी रेलवे अंडरब्रिज का काम पहले कोरोना के चलते लेट हो गया और काम धीमी गति से चल रहा है। इसके चलते दुकानदार परेशान हैं। कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने जब इसका नींव पत्थर रखा था तो उन्होंने इस प्रोजेक्ट का समय दिसंबर तक दिया था।

अब इस प्रोजेक्ट के लिए 3 माह की अवधि और बढ़ा दी गई है। लेकिन बिजली विभाग के द्वारा शुरू किया काम भी रुका हुआ है और सीवरेज के काम शुरू होने का कुछ अता-पता नहीं है। ऐसे में मार्च 2021 में भी इस प्रोजेक्ट के पूरा होने की उम्मीद कम है। लोगों का कहना है कि इस रेलवे अंडर ब्रिज के फायदे तो बहुत हैं लेकिन इसके काम ठप होने से आसपास के दुकानदारों का काम भी ठप हो रहा है।

रेलवे विभाग द्वारा अंडरब्रिज का निर्माण चल रहा है। वहीं पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा काम बंद किया हुआ है, जिसके चलते अंडरब्रिज के निर्माण में देरी हो रही है। कई दुकानदार अपनी दुकानें कहीं और शिफ्ट कर गए हैं। रेहड़ी वाले भी अपनी रेहड़ियां चुन्नी रोड पर ले गए हैं। अंडरब्रिज की वजह से ग्राहकी बहुत कम हो गई है। कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी को खुद इस प्रोजेक्ट पर विशेष ध्यान देकर इसे जल्द पूरा करवाना चाहिए।

खंभे और तारें शिफ्ट करने का काम जारी : एसडीओ

इस संबंध में बिजली विभाग के एसडीओ मेजर सिंह ने कहा कि बिजली के खंभों और तारों की शिफ्टिंग का काम चल रहा है। लगभग 35 से 40 पोल लगा दिए गए हैं। लेकिन बीच में दुकानों के वादरे आ रहे हैं जिसकी वजह से काम रुका है। उन्होंने प्रशासन को सूचित किया हुआ है जैसे ही दुकानों के वादरे हटते हैं। उनका काम शुरू हो जाएगा।

बिजली विभाग की परेशानी के हल को टीम बनाई : एसडीएम

इस संबंध में एसडीएम मोरिंडा हरबंस सिंह ने कहा कि उनके द्वारा एक टीम का गठन कर दिया गया है जोकि बिजली विभाग को पेश आ रही परेशानियों का हल करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The shopkeeper said - Minister Saab! When the railway underbridge will be built, the functioning is stalled


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Tz5VOA
via
दुकानदार बोले- मंत्री साब! कब बनेगा रेलवे अंडरब्रिज, कामकाज हो रहे ठप दुकानदार बोले- मंत्री साब! कब बनेगा रेलवे अंडरब्रिज, कामकाज हो रहे ठप Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.