Breaking News

test

दूध सोसाइटी के सेक्रेटरी के घर चलाई जा रही नकली दूध की फैक्ट्री पकड़ी, 1700 ली. नकली दूध, 9 टीन रिफाइंड, 75 किलो प्रोटीन बरामद

फेस्टिवल सीजन में सेहत महकमा नकली प्रोडक्ट बनाने वालों के खिलाफ सख्त हो गया है। सेहत महकमे ने मलौद में दूध सोसाइटी के सेक्रेटरी के घर पर चल रही नकली दूध फैक्टरी बनाने का भंडाफोड़ किया है। विभाग और पुलिस की टीम ने दूध सोसाइटी सचिव गुरविंदर सिंह निवासी सोमल खेड़ी पर केस दर्ज कर 9 टीन भरे रिफाइंड, 10 टीन खाली और 75 किलो वेअ प्रोटीन और 1700 लीटर नकली दूध बरामद किया है।

एसएचओकरनैल सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि कथित आरोपी घर में नकली दूध तैयार कर बेचता है। पुलिस टीम ने फूड सेफ्टी विभाग अधिकारियों के साथ संयुक्त छापेमारी कर कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि आरोपी से जो सामान बरामद किया गया है वो सरकार की हिदायतों के मुताबिक कोई भी दूध विक्रेता नहीं रख सकता। फूड सेफ्टी अफसर चरनजीत सिंह ने बताया कि बरामद सामान व दूध के सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fake milk factory running milk factory secretary's house caught, 1700 li. Counterfeit milk, 9 tin refined, 75 kg protein recovered


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Tz478g
via
दूध सोसाइटी के सेक्रेटरी के घर चलाई जा रही नकली दूध की फैक्ट्री पकड़ी, 1700 ली. नकली दूध, 9 टीन रिफाइंड, 75 किलो प्रोटीन बरामद दूध सोसाइटी के सेक्रेटरी के घर चलाई जा रही नकली दूध की फैक्ट्री पकड़ी, 1700 ली. नकली दूध, 9 टीन रिफाइंड, 75 किलो प्रोटीन बरामद Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.