आईपीएल क्रिकेट मैच पर लगाए जा रहे सट्टे के धंधे में लिप्त तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान आशीष गुप्ता, योगेश व हिमांशु रावत के तौर पर हुई। पुलिस ने इनके पास से पांच मोबाइल, तीन रजिस्ट्रर जिसमें जुए की एंट्री की जा रही थी व अन्य सामान जब्त किया है।
डीसीपी साउथ डिस्ट्रिक अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कोटला मुबारक पुर थानाध्यक्ष विनय त्यागी की टीम को खबर मिली कि सैनी बस्ती, कोटला मुबारक पुर में आईपीएल पर सट्टा लग रहा है। यह इनपुट मिलते ही बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे एक घर के टॉप फ्लोर पर टीम ने छापा मारा, जहां से तीनों आरोपी पकड़े गए।
ये लोग फोन के जरिए सट्टा खेल रहे थे। इनमें आशीष गुप्ता भोला नगर, हिमांशु रावत बदरपुर और योगेश जुड़ बाग निवासी है। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर बंगलुरू के बीच चल रहे क्रिकेट मैच पर दांव लग रहा था, उस वक्त तक रजिस्ट्रर में साठ हजार और 26 हजार रुपए की एंट्री की जा चुकी थी।
इससे पहले रजिस्ट्रर में साढ़े तीन लाख रुपए की एंट्री के रिकॉर्ड पुलिस को मिले हैं। पुलिस ने इन युवकों के खिलाफ दिल्ली पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35GArMk
via
No comments: