Breaking News

test

वाहन सुपुर्दगी की चौथी बार बदली तारीख 30 अक्टूबर को पुलिस लाइन में लगेगा कैंप, पुलिस थानों और मालखानों में करीब 5 हजार वाहन खड़े हैं

थानों को कबाड़खानों में तब्दील करने वाले वाहनों की सुपुर्दगी की चौथी तारीख 30 अक्टूबर तय की गई है। इसके लिए पुलिस ने सोशल साइट पर अपने ऑफिशियल पेज पर वाहन ले जाने के लिए लोगों से अपील की है। अब देखना होगा कि इस तारीख पर भी वाहनों की सुपुर्दगी हो पाती है या नहीं। बता दें कि भास्कर ने इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद पुलिस कदम उठा रही है।


पुलिस थानों और मालखानों में करीब 5 हजार वाहन खड़े हैं। इसमें दोपहिया और चौपहिया दोनों शामिल हैं। इसके अलावा बहुत से मोबाइल भी हैं, जिनके मालिक उन्हें लेने नहीं आए। इन्हें देने के लिए पुलिस लाइन का चयन किया गया है, जहां शुक्रवार सुबह 11 बजे से वाहन देने का सिस्टम शुरू किया जाएगा। पहले चरण में 250 लोगों को दोपहिया वाहन और मोबाइल देने के लिए बुलाया गया है, जहां वो अपने वाहन की डिटेल्स बताकर उसे ले जा सकेंगे।

फिलहाल पुलिस ने सभी थानों से कुछ वाहन और मोबाइल देने की प्रक्रिया शुरू करनी है। उनके मालिकों को पुलिस ने फोन कर 30 का समय दे दिया है। अब तब पुलिस इस मामले में तीन तारीखें बदल चुकी है। पहले 10 अक्टूबर, 20, फिर 24 और अब 30 की गई है। सीपी राकेश अग्रवाल ने कहा कि तारीख तय कर दी है। लोग आकर अपने वाहन और मोबाइल ले सकेंगे। कोरोना को देखते हुए कम संख्या में लोगों को बुलाया जाएगा, जिसे धीरे-धीरे आगे बढ़ाया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Changed date of delivery of vehicle for the fourth time, on October 30, the police line will be installed in the camp, police stations and consignments, about 5000 vehicles are standing.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HFnoTn
via
वाहन सुपुर्दगी की चौथी बार बदली तारीख 30 अक्टूबर को पुलिस लाइन में लगेगा कैंप, पुलिस थानों और मालखानों में करीब 5 हजार वाहन खड़े हैं वाहन सुपुर्दगी की चौथी बार बदली तारीख 30 अक्टूबर को पुलिस लाइन में लगेगा कैंप, पुलिस थानों और मालखानों में करीब 5 हजार वाहन खड़े हैं Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.