काजी मोहल्ला में 5 क्वार्टरों में एक साथ चोरी, आसपास नहीं लगे सीसीटीवी कैमरे, एक लाख रुपए और सामान ले गए चोर
थाना रामामंडी के क्षेत्र में पड़ते काजी मोहल्ले में क्वार्टर में करीब 5 कमरों से एक लाख रुपए और सामान चोरी हो गया। इस मामले में पीड़ितों ने थाना रामामंडी में शिकायत दी है।
शुक्रवार को उक्त क्वार्टरों में रहने वाले लोग अपने-अपने काम पर गए हुए थे। पीड़ितों ने बताया कि शाम को जब कोई व्यक्ति उनके घर में किसी से मिलने गया तो उसने देखा कि सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे तो मामले की जानकारी दी। इसमें प्रेम के कमरे से आरोपी करीब 50 हजार रुपए चोरी करके ले गए थे।
प्रेम ने बताया कि वो दिहाड़ीदार है। ट्रैक्टर की किस्त भरने के लिए मालिक से तीन माह की तनख्वाह ली थी। मगर सारे पैसे चोरी हो गए। वहीं राकेश कुमार ने बताया कि वो भी काम पर गया था। पड़ोसी ने फोन कर चोरी के बारे में जानकारी दी। जब मौके पर पहुंचा तो देखा की सारा सामान बिखरा हुआ था और घर के अंदर पड़ते करीब 7 हजार रुपए चोरी हो चुके थे। पैसे किराया देने के लिए रखे थे।
इसी तरह मुन्ना ने बताया कि उनके कमरे का भी ताला टूटा हुआ था और करीब 6 हजार रुपए गायब थे। हलवाई का काम करने वाले गुरनाम सिंह ने बताया कि कमरे में पड़े 5 हजार रुपए अपनी बीमारी के इलाज के लिए रखे थे, जो चोरी हो गए। जोगिंदर ने बताया कि वो कमरे में किसी काम से आया था। जहां देखा कि कमरे के ताला टूटा हुआ था। कमरे से आरोपी करीब पांच हजार रुपए लेकर फरार हो गए।
सभी ने बताया कि कुछ गांव गए लोगों के कमरों के ताले भी टूटे मिले। हालांकि उनका कितना नुकसान है, उस बारे में जानकारी नहीं।
वहीं घटना की जानकारी थाना रामामंडी की पुलिस को दी गई है। जोकि मामले की जांच कर रही है। पीड़ितों ने बताया कि आरोपी
कोई जानकार लगते हैं। क्योंकि उनको पता था कि इलाके में आसपास कहीं पर सीसीटीवी कैमरा मौजूद नहीं था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3215D7S
via
No comments: