बर्ल्टन पार्क में पटाखा मार्केट के लिए 20 अस्थाई लाईसेंस प्रशासन द्वारा जारी किए गए हैं, लेकिन व्यापारियों की तरफ से प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए 80 दुकानें बनाई जा रही हैं। प्रशासन की ओर से अगर दुकानें बनाने के बाद कार्रवाई की गई तो परेशानी पैदा हो सकती है, क्योंकि व्यापारी वर्ग विरोध पर उतर आते हैं और एक दूसरे के साथ अडजस्ट होने की बात तक करने लग जाते हैं।
पिछले साल भी इस बात को लेकर काफी हंगामा हुआ था। बर्ल्टन पार्क में बन रही दुकानों का निगम द्वारा हर साल ही किराया वसूला जाता है। इस साल भी 20 लाइसेंस होल्डर किराया जमा करवाएंगे। साथ में जो व्यापारी अपनी दुकानें बना रहे हैं। निगम उनसे भी किराया वसूलेगा।
डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी का कहना है कि हाईकोर्ट के नियमानुसार जिला प्रशासन का हस्तक्षेप केवल लाइसेंस के आबंटन प्रक्रिया तक ही है। सुरक्षा व्यवस्थाएं पुलिस कमिश्नर ने देखनी होती हैं। पुलिस कमिश्नर ही पटाखों के संबंधित सभी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/320A9ii
via
No comments: