Breaking News

test

स्टेशन पर किसानों का धरना 6वें दिन में पहुंचा पंजाब में मालगाड़ियां बंद करने की निंदा की

कृषि कानूनों को रद्द करवाने की मांग को लेकर किसान यूनियनों का रेल रोको आंदोलन रेलवे स्टेशन पर छठे दिन भी जारी रहा और केंद्र सरकार द्वारा पंजाब में मालगाड़ियां बंद करने की निंदा की गई। किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह जसड़ा, परगट सिंह रोलू माजरा, रुपिंदर सिंह रूपा, गुरमेल सिंह बाड़ा, गुरदेव सिंह बागी, सुरजीत सिंह ढेर, चरन सिंह मुडियां ने कहा कि मोदी सरकार ने पंजाब में माल गाड़ियां बंद करके पंजाब के साथ पक्षपात किया है।

यहां तरलोचन सिंह हुसैनपुर, अमरीक सिंह, जगदीश लाल, शमशेर सिंह, सुरिंदर सिंह हुसैनपुर, बलविंदर सिंह, रणवीर सिंह, गुरजोत सिंह, राम सिंह, महिंदर सिंह, अमनदीप सिंह उपस्थित थे। इसी तरह, टोल प्लाजा सोलखियां व गांव झल्लीयां कलां में धरना जारी रहा और वाहन बिना टोल टैक्स दिए निकलते रहे।

नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार खेती को प्राइवेट कंपनियों के हाथों सौंपना चाहती है और व्यापारी व कॉर्पोरेट कंपनियां अपनी मर्जी के अनुसार फसलों की खरीद करेंगी। इस मौके पर समाज सेवी जैलदार सतविंदर सिंह चैड़ीया, सरपंच बहिरामपुर सतनाम सिंह, सरपंच पुरखाली दिलबर सिंह, गांव सिंघ सरपंच मेहर सिंह, गुरमेल सिंह बाड़ा, जरनैल सिंह, जसवंत सिंह, दलजीत सिंह, अमरीक सिंह, बलविंदर सिंह, बाबू राम आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Farmers picket at station arrived on 6th day, condemned the closure of goods trains in Punjab


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34z5sTd
via
स्टेशन पर किसानों का धरना 6वें दिन में पहुंचा पंजाब में मालगाड़ियां बंद करने की निंदा की स्टेशन पर किसानों का धरना 6वें दिन में पहुंचा पंजाब में मालगाड़ियां बंद करने की निंदा की Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.