Jind by election / जानें कब आएंगे जींद उपचुनाव के नतीजे, कुल 21 प्रत्याशियों की सांख लगी है दांव पर, बीजेपी,कांग्रेस, इनेलो और जेजेपी के बीच है कड़ा मुकाबला
Jind by election / जींद उपचुनाव (Jind By Election) के मद्देनज़र सोमवार को वोटिंग प्रक्रिया हुई और अब प्रत्याशियों के साथ-साथ मतदाताओं को भी नतीजों का इंतज़ार है जो 31 जनवरी, 2019 यानि गुरूवार दोपहर तक खत्म हो जाएगा क्योंकि इसी दिन वोटों की गिनती होगी और कौन होगा जींद (Jind) का अगला विधायक इसका फैसला भी हो जाएगा। 25 अगस्त, 2019 को डॉ. हरिचंद मिड्ढा (Dr. Harichand Midha) के देहांत के चलते ही जींद विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। जिसमेंं 21 उम्मीदवार अपना भाग्य आज़मां रहे हैं। हालांकि इनमें सबसे अहम मुकाबला बीजेपी के कृष्ण मिड्ढा (Krishan Midha), कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala), इनेलो के उमेद रेडू (Umed Redu) और जेजेपी दिग्विजय चौटाला (digvijay chautala) के बीच ही नज़र आ रहा है। अब इसमे से कौन बाज़ी मारेगा और कौन जीतेगा जींद की जंग.. इसका फैसला तो 31 जनवरी को ही होगा। जब ईवीएम खोली जाएंगी और वोटों की गिनती होगी। जींद उपचुनाव में इस बार 174 मतदान केंद्र बनाए गए थे जिसमें जींद विधानसभा की 1 लाख 72 हज़ार 775 की आबादी ने वोट डाला।31 जनवरी को सुबह 8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग31 जनवरी को सुबह 8 बजे से ही काउंटिंगं शुरू हो जाएगी। और सुबह 11-12 बजे तक लगभग तस्वीर साफ हो ही जाएगी कि अगला विधायक जींद से कौन होगा।1972 के बाद से कोई जाट उम्मीदवारनहीं बना है विधायकजींद विधानसभा सीट से 1972 में चौधरी दल सिंह वो जाट उम्मीदवार थे जो जीते और विधायक बने लेकिन तब के बाद से अब तक चार दशक बीत चुके हैं लेकिन आज तक जींद विधानसभा सीट से कोई जाट उम्मीदवार जीत नहीं सका है। हर साल बनिया या फिर पंजाबी उम्मीदवार ही विधायक बनता रहा है। इस बार बीजेपी ने भी गैर जाट उम्मीदवार का फॉर्मूला अख्तियार करते हुए कृष्ण लाल मिड्ढा को प्रत्याशी बनाया है।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2FU99HU
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2FU99HU
Jind by election / जानें कब आएंगे जींद उपचुनाव के नतीजे, कुल 21 प्रत्याशियों की सांख लगी है दांव पर, बीजेपी,कांग्रेस, इनेलो और जेजेपी के बीच है कड़ा मुकाबला
Reviewed by Dibyendu
on
00:11
Rating:
No comments: