Breaking News

test

NZ vs Ind Live Score / न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को चौथे वनडे में 8 विकेट से हराया- शुभमन के लिए शुभ नहीं रहा डेब्यू

हेमिल्टन. NZ vs Ind Live Score: New Zealand vs India 4th ODI Live Match Score Update / भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच चौथा वनडे हेमिल्टन में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग का फैसला किया।टीम इंडिया के रेगुलर कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को चौथे और पांचवे वनडे के बाद (India vs New Zealand T20I series) के लिए भी आराम दिया गया है। जैसा कि तय माना जा रहा था कि इस मैच से 19 साल की सनसनी शुभमन गिल डेब्यू करेंगे, वैसा ही हुआ।शुभमन को बेहद टैलेंटेड प्लेयर बताते हुए विराट ने कहा था- मैंने नेट्स पर उसकी बैटिंग देखी है। वो बहुत शानदार प्लेयर है। जब मैं 19 साल का था तो शायद उसकी तुलना में 10 फीसदी भी नहीं था। दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड ने डग ब्रेसवेल और ईश सोढ़ी की छुट्टी कर दी है। उनकी जगह जेम्स नीशाम और टेड एस्टल को शामिल किया है। एस्टल पाकिस्तान के खिलाफ पिछले साल नवंबर में खेली गई सीरीज में टीम के साथ थे। वे घुटने में चोट के कारण बाहर बैठना पड़ा था। एस्टल अब चोट से उबर चुके हैं। वहीं, नीशम हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के बाद टीम से बाहर हो गए थे। टीम इंडिया पांच मैचों की वनडे सीरीज पर पहले ही 3-0 से कब्जा जमा चुकी है। अब वो बाकी बचे दो वनडे मैच भी जीतना चाहेगी। दूसरी, तरफ न्यूजीलैंड की टीम अपने ही जमीन पर 10 साल में भारत के हाथों पहली सीरीज गंवाने के बाद सम्मान बचाने के लिए उतरेगी।Dainikbhaskar.com आपको इस मैच के लाइव अपडेट्स दे रहा है।

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2MFSZ5m
NZ vs Ind Live Score / न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को चौथे वनडे में 8 विकेट से हराया- शुभमन के लिए शुभ नहीं रहा डेब्यू NZ vs Ind Live Score / न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को चौथे वनडे में 8 विकेट से हराया- शुभमन के लिए शुभ नहीं रहा डेब्यू Reviewed by Dibyendu on 00:08 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.