Breaking News

test

Bhojpuri स्टार रवि किशन की बेटी रीवा करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू, हीरो होगा इस मशहूर एक्ट्रेस का बेटा

मुंबई. भोजपुरी फिल्मों के स्टार रवि किशन (Bhojpuri Film star Ravi Kishan) की बेटी रीवा (Ravi Kishan daughter Riva) बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। खास बात ये है कि इस साल कई स्टार किड्स डेब्यू करने वाले हैं और रीवा (Riva) भी उनमें से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रीवा की यह फिल्म इसी साल मार्च में फ्लोर पर जाएगी। रीवा की इस डेब्यू फिल्म का नाम होगा ‘सब कुशल मंगल’ (Sab Kushal Mangal) और इस फिल्म की डायरेक्टर भी नए होंगे।कौन होगा रीवा के अपोजिट?रवि किशन की बेटी रीवा की इस फिल्म के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आ पाई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि फिल्म के हीरो होंगे पद्मिनी कोल्हापुरी (Padmini Kolhapure) और निर्देशक प्रदीप शर्मा के बेटे प्रियांक (Priyaank)। पद्मिनी कोल्हापुरी गुजरे जमाने की बेहतरीन अदाकारोओं में गिनी जाती हैं। उनकी फिल्म जैसे ‘वो सात दिन’, ‘विधाता’ और प्रेमरोग सुपरहिट रही थीं।क्या होगी कहानी?कहा जा रहा है कि रीवा और प्रियांक की यह फिल्म लाइट कॉमेडी जोनर की होगी और कहानी एक फैमिली के इर्दगिर्द घूमेगी। फिल्म के डायरेक्टर होंगे करण कश्यप और इसे प्रोड्यूस करेंगी प्राची। उनके पिता नितिन मनमोहन भी प्रोड्यूसर रहे हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना भी अहम रोल निभाएंगे। बहरहाल, रीवा ने इस फिल्म के ऑफर पर कहा कि वो अपना काम जल्दी शुरू करना चाहती हैं और इस डेब्यू फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2ThCSh2
Bhojpuri स्टार रवि किशन की बेटी रीवा करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू, हीरो होगा इस मशहूर एक्ट्रेस का बेटा Bhojpuri स्टार रवि किशन की बेटी रीवा करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू, हीरो होगा इस मशहूर एक्ट्रेस का बेटा Reviewed by Dibyendu on 03:06 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.