Breaking News

test

Jind Election Result / जींद उपचुनाव नतीजों का काउंटडाऊन हुआ शुरू, कल तस्वीर होगी साफ, 21 उम्मीदवारों की सांख दांव पर

Jind Election Result / जींद उपचुनाव का काउंटडाऊन शुरू हो चुका है। 28 जनवरी, 2019 को मतदान के बाद अब बारी है वोटों की गिनती की है जिसको लेकर सभी प्रत्याशियो के साथ-साथ जनता के दिल की धड़कनें भी काफी बढ़ी हुई है। 31 जनवरी, 2019 यानि कि गुरूवार को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती होगी। लगभग 13 राउंड की मतगणना के बाद करीब 12 बजे तक स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी कि जींद का अगला विधायक कौन होगा। यूं तो जींद के चुनावी रण में 21 उम्मीदवार है जो अपनी-अपनी किस्मत आज़माने के लिए उतरे हैं लेकिन आपको बता दें कि मुख्य मुकाबला चार प्रत्याशियों या फिर यूं कहें कि चार राजनीतिक दलों के बीच देखने को मिल रहा है। कांग्रेस, जेजेपी, बीजेपी और इनेलो यही वो मुख्य राजनीतिक दल है जो जींद उपचुनाव में जीत के लिए पूरी ताकत झोंक चुके हैं..कांग्रेस ने रणदीप सिंह सुरजेवाला, बीजेपी ने कृष्ण लाल मिड्‌ढा, जेजेपी ने दिग्विजय चौटाला तो इनेलो ने उमेद सिंह रेढू को उम्मीदवार बनाकर जीत की उम्मीद की है। आइए आपको बताते हैं जींद उपचुनाव में उतरे सभी 21 प्रत्याशियों के नाम। जींद उपचुनाव प्रत्याशियों के नामउमेद सिंह - इनेलोकृष्ण लाल मिड्‌ढा - बीजेपीरणदीप सिंह - कांग्रेसकमल कुमार - भारतीय सामाजिक न्याय पार्टीराजपाल - अंबेडकर समाज पार्टीराधे श्याम - सामाजिक न्याय पार्टीविनोद कुमार अशरी - लोकतंत्र सुरक्षा पार्टीशीतल - राष्ट्रीय मज़दूर एकता पार्टीसुनिता - पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया(डेमोक्रेटिक)सुुनील कुमार - रिप्बिलकन पार्टी ऑफ इंडियाओम प्रकाश - निर्दलीयदिग्विजय सिंह चौटाला - निर्दलीयसंत धर्मवीर चोटीवाला - निर्दलीयप्रभाती राम - निर्दलीयबिजेंद्र - निर्दलीयमांगे राम - निर्दलीयरमेश कुमार खत्री नंबरदार - निर्दलीयरविंद्र कुमार - निर्दलीयसतपाल - निर्दलीयसंदीप कुमार - निर्दलीयसुरेंद्र सिंह - निर्दलीयआपको बता दें कि जेजेपी उम्मीदवार दिग्विजय सिंह चौटाला ने चुनाव आयोग से चुनाव चिन्ह मांगा था लेकिन चुनाव चिन्ह न मिलने के कारण दिग्विजय चौटाला ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा भर दिया था।सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणनाजींद उपचुनाव की मतगणना गुरूवार सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसके लिए 14 टेबल लगाई जाएंगी। गिनती पूरे पारदर्शी तरीके से संपन्न होगी। मीडिया के लिए अलग से हॉल में एलईडी लगाकर पूरी जानकारी दी जाएगी वही दोपहर 12 बजे तक स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी। और जनता जर्नादन का फैसला सबके सामने होगा।

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2MHW4lk
Jind Election Result / जींद उपचुनाव नतीजों का काउंटडाऊन हुआ शुरू, कल तस्वीर होगी साफ, 21 उम्मीदवारों की सांख दांव पर Jind Election Result / जींद उपचुनाव नतीजों का काउंटडाऊन हुआ शुरू, कल तस्वीर होगी साफ, 21 उम्मीदवारों की सांख दांव पर Reviewed by Dibyendu on 04:35 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.