Breaking News

test

Ind vs NZ Live Match Score / कुल 92 रन और टीम इंडिया ऑल आउट, इतने खराब प्रदर्शन से हर कोई निराश, 30 ओवर में ही ढेर हुई

नई दिल्ली. Ind vs NZ Live Match Score / भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच हैमिल्टन के सीडोन पार्क में आज वन डे मैच खेला जा रहा है लेकिन इस मैच में टी इंडिया के प्रदर्शन से हर कोई हैरान और निराश है। कुल 92 रनों पर ही पूरी टीम इंडिया ढेर हो गई है। 30 ओवर में ही भारतीय टीम के 10 खिलाड़ी पवेलियन लौट गए। हालांकि वनडे सीरीज़ में टीम इंडिया ने 3-0 की बढ़त बनाई हुई है लेकिन इस बार मैच में टीम इंडिया ने काफी निराश किया है। आज चौथे वनडे में न्यूजीलैंड ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। लिहाज़ा भारतीय टीम पहले बैटिंग करने उतरी। हालांकि किसी को भी टीम इंडिया के इतने खराब प्रदर्शन की उम्मीद नहीं थी। भारतीय टीम इक-एक कर 92 रनों पर ही सिमट गई। आइए आपको बताते हैं कि किसने कितने रन बनाए।इन्होने बनाएं इतने रनरोहित शर्मा ने 23 गेंदों पर 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।शिखर धवन ने 20 गेंदों पर 13 रन बनाएशुबमन गिल ने 21 बॉल ली और दिए केवल 9 रनअंबाती रायडू 4 गेंद खेलकर ही पवेलियन लौट गए उन्होने एक भी रन नहीं बनायादिनेश कार्तिक का भी हाल कुछ ऐसा ही रहा...3 बॉल खेलीं...और शून्य पर ही आउट हो गए।केदार जाधव ने 7 गेंदों पर 1 रन दिया...उनके प्रदर्शन ने भी काफी निराश कियाहार्दिक पांड्या का प्रदर्शन भी खास नहीं रहा लेकिन अगर वो क्रीज़ पर कुछ देर टिक जाते तो भारत को ऐसे खराब प्रदर्शन से बचा सकते थे। इन्होने 20 गेंदों पर 16 रन दिए।भुवनेश्वर कुमार 12 गेंदों पर 1 रन बनाकर आउट हुए और सभी को काफी निराश किया।कुलदीप यादव ने 33 गेंदे खेली और 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।युजवेंद्र चहल ने 37 गेंदों पर 18 रन बनाएं, ये नॉट आउट रहेंखलील अहमद ने 5 गेंदों पर 5 रन बनाएंसीरीज़ पर पहले ही कब्ज़ा जमा चुका है भारतहालांकि खास बात ये है कि भारत पहले ही सीरीज़ में 3-0 से बढ़त बना चुका है। वही न्यूज़ीलैंड का भी एक विकेट गिर चुका है।

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2CXgLFo
Ind vs NZ Live Match Score / कुल 92 रन और टीम इंडिया ऑल आउट, इतने खराब प्रदर्शन से हर कोई निराश, 30 ओवर में ही ढेर हुई Ind vs NZ Live Match Score / कुल 92 रन और टीम इंडिया ऑल आउट, इतने खराब प्रदर्शन से हर कोई निराश, 30 ओवर में ही ढेर हुई Reviewed by Dibyendu on 00:08 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.