Breaking News

test

Simmba Box Office Collection/ कल रिलीज़ होगी रणवीर-सारा की सिंबा, जानें पहले दिन कितना कमाएगी फिल्म

Simmba Box Office Collection: 28 दिसंबर यानि इस शुक्रवार को रणवीर सिंह(Ranveer Singh) और सारा अली खान(Sara Ali Khan) की फिल्म रिलीज़ होने जा रही है। यानि बड़े पर्दे पर सिंघम के बाद अब एक और पुलिसवाला जमकर धमाल मचाने को पूरी तरह से तैयार है। फर्क ये है कि ये पुलिस वाला भ्रष्ट भी है, मज़ाकिया भी है और जमकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मसखरी भी करता है। जबकि सिंघम इस पुलिस वाले से बिल्कुल हटके था। रणवीर सिंह की शादी के बाद सिंबा उनकी पहली फिल्म है जबकि सारा अली खान के करियर की दूसरी फिल्म है । इससे पहले वो केदारनाथ में नज़र आई थी इस फिल्म में उनके काम की जमकर तारीफ भी की गई थी। वही उनकी दूसरी फिल्म सिंबा भी कल रिलीज़ हो जाएगी। इस फिल्म को लेकर सिंबा की पूरी टीम बेहद उत्साहित है। फिल्म के प्रमोशन में भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई है तो वही फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग भी मंगलवार को रखी गई जहां बॉलीवुड के कई सितारे नज़र आए। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है जिनकी फिल्मों की ओपनिंग हमेशा बंपर ही रही है। वही इस फिल्म की पहले दिन की कमाई को लेकर भी कुछ ऐसा ही अनुमान लगाया जा रहा है।पहले दिन 18-20 करोड़ कमाई का अंदाज़ाफिल्मी पंडितों की मानें तो ये फिल्म रिलीज़ के पहले दिन 18-20 करोड़ की कमाई कर सकती है। दरअसल ये साल की आखिरी फिल्म है। इसके बाद जो भी फिल्में रिलीज़ होंगी वो 2019 में होंगी। लिहाज़ा वीकेंड, न्यू ईयर सभी का फायदा इस फिल्म को यकीनन मिलेगा। और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करेगी। इसमें कोई दो राय नहीं है।3000 स्क्रीन पर रिलीज़ होगी फिल्मशुक्रवार को ये फिल्म देशभर में एक साथ 3,000 स्क्रीन पर रिलीज़ होगी। फिल्म 2 घंटे 38 मिनट की है। जिसे बनाने में 85 करोड़ की लागत आई है। रोहित शेट्टी की पिछली फिल्मों की बात करें तो सभी फिल्मों ने बहुत अच्छा बिज़नेस किया था। चाहे वो गोलमाल सीरिज़ हो, सिंघम हो या फिर चेन्नई एक्सप्रेस। लिहाज़ा इस फिल्म से भी अच्छी कमाई की ही उम्मीद लगाई जा रही है।

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2EP5F8k
Simmba Box Office Collection/ कल रिलीज़ होगी रणवीर-सारा की सिंबा, जानें पहले दिन कितना कमाएगी फिल्म Simmba Box Office Collection/ कल रिलीज़ होगी रणवीर-सारा की सिंबा, जानें पहले दिन कितना कमाएगी फिल्म Reviewed by Dibyendu on 00:04 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.