मेलबर्न. टीम इंडिया के मिडल ऑर्डर बैट्समैन चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में शतक लगाकर एक और उपलब्धि अपने नाम की है। वो बॉक्सिंग डे टेस्ट में शतक लगाने वाले पांचवे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इसके पहले सचिन तेंडुलकर, वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ये कामयाबी हासिल कर चुके हैं। पुजारा ने अपने 17वें शतक के साथ टेस्ट शतक के मामले में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को भी पीछे छोड़ (Pujara surpassed former India captain Sourav Ganguly) दिया है। गांगुली के कुल 16 टेस्ट शतक हैं।बॉक्सिंग डे टेस्ट किसे कहते हैं?कई पाठकों को शायद इसकी जानकारी ना हो कि मेलबर्न टेस्ट को बॉक्सिंग डे टेस्ट क्यों कहा जा रहा है। दरअसल, क्रिसमस का अगला दिन यूरोपीय देशों में ‘बॉक्सिंग डे’ कहा जाता है। यह भी छुट्टी का दिन ही होता है। क्रिसमस 25 दिसंबर को था। 26 दिसंबर को यह टेस्ट शुरू हुआ। इसलिए इसे बॉक्सिंग डे टेस्ट कहा जा रहा है। साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच और न्यूजीलैंड-श्रीलंका के बीच भी टेस्ट 26 को ही शुरू हुए। इन्हें भी बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच कहा जा रहा है।अब पुजारा से पीछे गांगुलीएमसीजी (Melbourne Cricket Ground) (MCG) में गुरुवार को चेतेश्वर पुजारा ने जैसे ही 100 रन पूरे किए तो ये उनका 17वां टेस्ट शतक हो गया। इसके साथ ही उन्होंने सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया और वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। लक्ष्मण ने 225 पारियों में 17 शतक लगाए थे। पुजारा को 17 शतक के लिए सिर्फ 112 पारियां खेलनी पड़ीं। गांगुली ने 188 टेस्ट इनिंग्स में 16 शतक लगाए थे। यानी अगर पारियों और औसत के हिसाब से देखा जाए तो राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के नए ‘द वॉल’ लक्ष्मण और गांगुली से काफी आगे नजर आते हैं। वैसे बॉक्सिंग डे पर कोहली भी शतक लगा सकते थे लेकिन वो शतक के करीब आकर 82 रन पर आउट हो गए।पुजारा का एक और रिकॉर्डचेतेश्वर पुजारा एक जनवरी 2017 से अब तक टेस्ट क्रिकेट में 4000 से ज्यादा गेंदों का सामना करने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस दौरान 40 पारियों में 116 की औसत से 4633 गेंदें खेली हैं। दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं। कोहली ने 39 पारियों में 97 की औसत से 3796 गेंदें खेली हैं।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2ETSDHa
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2ETSDHa
INDvsAUS/ पुजारा ने की सचिन तेंडुलकर और विराट कोहली की बराबरी; सौरव गांगुली को पीछे छोड़ा
Reviewed by Dibyendu
on
00:04
Rating:
No comments: