नई दिल्ली. केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने 2019-20 के लिए पहली क्लास में दाखिला पाने वाले अभ्यर्थियों के नाम की लिस्ट जारी करनी शुरू कर दी है। जहां केंद्रीय विद्यालय शालीमार बाग की लिस्ट स्कूल की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है तो वही दूसरे स्कूल भी एक एक कर लिस्ट जारी कर रहे हैं। आपने भी अपने बच्चे के केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए अप्लाई किया था तो आप सेंट्रल स्कूल यानि केंद्रीय विद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर लिस्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आपने जिस केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए आवेदन किया था उस स्कूल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लिस्ट चेक करना आसान तरीका है। इससे आप पता कर सकते हैं कि लिस्ट में आपके बच्चे का नाम है की नहीं। आपको बता दें कि ये पहली लिस्ट है दूसरी लिस्ट भी जल्द ही जारी की जाएगी।9 अप्रैल को जारी होगी दूसरी लिस्टकेंद्रीय विद्यालय ने ये पहली लिस्ट जारी की है जिसके बाद दूसरी लिस्ट 9 अप्रैल को जारी की जाएगी। वही अगर दूसरी लिस्ट के बाद कुछ सीटे बचती हैं तो 23 अप्रैल को तीसरी लिस्ट जारी होगी।1 मार्च से शुरू हुई थी आवेदन प्रक्रियाआपको बता दें कि केवीएस के विद्यालयों में पहली कक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 मार्च से शुरू होकर 19 मार्च तक चले थे।दूसरी कक्षा के लिए 2 अप्रैल से आवेदनवही पहली कक्षा के लिए लिस्ट जारी होने के बाद अब 2 अप्रैल से दूसरी कक्षा के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी। आप 2 अप्रैल से अपने बच्चे का दूसरी कक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ufh7lu
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ufh7lu
KVS Admission 2019-20 / पहली कक्षा में एडमिशन की पहली लिस्ट जारी, ऐसे कर सकते हें चेक
Reviewed by Dibyendu
on
00:03
Rating:
No comments: