PM Modi Live/ प्रधानमंत्री मोदी आज गोरखपुर-प्रयागराज में, गोरखपुर में किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ किया
नई दिल्ली/प्रयागराज. प्रधानमंत्री आज गोरखपुर और प्रयागराज के दौरे पर हैं। कहा जा रहा है पीएम मोदी कुंभ में डुबकी भी लगा सकते हैं। हालांकि, उनके अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन करने का कार्यक्रम तय है। उनके साथ केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी इस दौरे पर आ रहे हैं। पीएम प्रयागराज के पहले गोरखपुर पहुंचे। मोदी ने गोरखपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कैश ट्रांसफर स्कीम को लॉन्च किया। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।वहां वो कुछ कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। माना जा रहा है कि वो पूर्वांचल के विकास के लिए कुछ योजनाओं का ऐलान भी कर सकते हैं। मोदी दोपहर 2.30 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे। वो सीधे संगम जाएंगे। वहां कुछ कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद दर्शन करेंगे। स्वच्छता से जुड़े कुछ कार्यक्रमों में भी पीएम हिस्सा लेंगे और इस टीम के मेंबर्स से मुलाकात करेंगे। पीएम शाम को दिल्ली वापस आ जाएंगे। Dainikbhaskar.com आपको पीएम के इस दौरे पर लाइव अपडेट्स दे रहा है।
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VhzumU
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VhzumU
PM Modi Live/ प्रधानमंत्री मोदी आज गोरखपुर-प्रयागराज में, गोरखपुर में किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ किया
Reviewed by Dibyendu
on
00:04
Rating:
No comments: