Breaking News

test

Simmba Movie Review: दुबई में रिलीज़ हुई सिंबा, पब्लिक का आया ऐसा रिएक्शन, जानें मूवी रिव्यू

Simmba Film Review: शुक्रवार को देशभर में रणवीर सिंह और सारा अली खान की सिंबा रिलीज़ हो जाएगी। दर्शकों को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है। लेकिन भारत से पहले ये फिल्म दुबई में रिलीज़ हो चुकी है। जिसके बाद इस फिल्म के रिव्यू सामने आए हैं। दर्शकों ने फिल्म को जमकर सराहा है और रणवीर सिंह की गजब की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। एक घूसखोर पुलिस इंस्पेक्टर जो एक हादसे के बाद पूरी तरह से बदल जाता है और फिर जाग उठता है उसके अंदर का सिंबा...और फिर आता है कहानी में ट्विस्ट। दुबई में लोगों ने जब इस कहानी को बड़े पर्दे पर देखा तो खुश होकर सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जमकर ज़ाहिर की है और इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया है। एक यूज़र ने सिंबा फिल्म देखने के दौरान इंटरवल में लिखा कि रणवीर सिंह ने एक उत्तेजित इंस्पेक्टर का रोल बखूबी निभाया है। फिल्म के निर्माता रोहित शेट्टी है जिनकी हर फिल्म ब्लॉकबस्टर रही है और बेहद मसालेदार भी। इस फिल्म से भी यही उम्मीदें हैं। वहीं दुबई में ये फिल्म उन उम्मीदों पर खरी भी उतर रही है। अब इंतज़ार शुक्रवार का है जब देश भर की 3,000 स्क्रीन पर ये फिल्म रिलीज़ हो जाएगी।सिंघम की भी दिखेगी झलक।सिंबा फिल्म में सिंघम की झलक भी दर्शकों को खूब भाई है। सिंबा मूवी में सिंघम फिल्म को फ्लैशबैक में दिखाया गया है। रोहित शेट्टी की दूसरी फिल्मों की तरह ही ये फिल्म भी एक्शन और कॉमेडी से भरपूर है। फिल्म में रणवीर सिंह पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में हैं। शादी के बाद रणवीर सिंह की ये पहली फिल्म रिलीज़ होने जा रही है।सारा अली खान की है दूसरी फिल्मये फिल्म सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान के बॉलीवुड करियर की दूसरी फिल्म है। इससे पहले सारा की इसी महीने केदारनाथ भी रिलीज़ हुई थी जिसमें उनके काम की जमकर सराहना की गई थी।

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2AjMd0m
Simmba Movie Review: दुबई में रिलीज़ हुई सिंबा, पब्लिक का आया ऐसा रिएक्शन, जानें मूवी रिव्यू Simmba Movie Review: दुबई में रिलीज़ हुई सिंबा, पब्लिक का आया ऐसा रिएक्शन, जानें मूवी रिव्यू Reviewed by Dibyendu on 00:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.