नोएड़ा. 15 हफ्तों से चला आ रहा बिग बॉस आखिरकार अपने अंतिम पड़ाव में पहुंचा और उसे इस सीज़न का विजेता मिल ही गया। इस बार भी एक लड़की ही बिग बॉस की विजेता रही। बिग बॉस 12 की विजेता दीपिका कक्कड़ रही हैं। जिन्होने ये सीज़न जीत लिया है। आखिरी दो में दीपिका और श्रीसंथ पहुंचे थे जिसमें दीपिका ने बाज़ी मार ली है। सलमान खान ने दीपिका को विनर घोषित किया। रविवार रात ये एपिसोड कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट हुआ जिसमें टॉप 5 में रहे करनवीर सबसे पहले बाहर हुए। इसके बाद रोमिल गेम से बाहर हो गए। तीसरे नंबर पर दीपक ठाकुर ने बिग बॉस प्राइस मनी में से कुछ हिस्सा लेकर शो को अलविदा कह दिया। अंतिम मुकाबला दीपिका और श्रीसंथ के बीच हुआ जिसमें दीपिका ने बिग बॉस सीज़न 12 जीत लिया।ग्रैंड फिनाले में मचा धमालइस ग्रैंड फिनाले में सभी टॉप 5 ने जबरदस्त परफार्मेंस दी तो साथ ही सलमान खान ने भी कलाकारों के साथ परफॉर्म कर तड़का लगाया। जिसने फिनाले में जान डालने का काम किया।20 कंटेस्टेंट हुए थे शामिलये शो 15 हफ्तों तक चला। जिसमें 20 कंटेस्टेंट शामिल हुए थे। इस बार जोड़ियों में सभी ने शो में शिरकत की थी। जिसके चलते कई जोडियां चर्चा में रहीं। जसलीन और अनूप जलोटा उन जोड़ियों में से एक रही जो सबसे ज्यादा चर्चा में रही।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2RtCmyy
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2RtCmyy
Bigg Boss 12/ दीपिका कक्कड़ बनीं बिग बॉस 12 की विनर, श्रीसंथ रहे पहले रनरअप
Reviewed by Dibyendu
on
12:37
Rating:
No comments: