Breaking News

test

Sheetla Mata Bhajan / शीतला अष्टमी पर सुनिए शीतला माता के ये भजन, भक्ति में खो जाएंगे आप

नई दिल्ली. शीतला अष्टमी तो आप जानते ही होंगे। जिसे आम भाषा में बसौड़ा भी कहा जाता है। कई जगहों पर बसौड़ा को बासौड़ा कहकर भी पुकारा जाता हैं। कहते हैं ये दिन माता शीतला को समर्पित होता है। जिन्हे देवी भगवती का ही एक रूप माना जाता है। यूं तो होली के बाद चैत्र कृष्‍ण पक्ष की अष्‍टमी पर ये दिन मनाया जाता है। लेकिन अलग अलग जगहों की मान्यताओं के मुताबिक होली के बाद पड़ने वाले पहले सोमवार या शुक्रवार को भी कई जगहों पर बासौड़ा धोकते हैं। कहते हैं शीतला अष्‍टमी पर शीतला माता की बासी खाने का भोग लगाया जाता है तभी तो इसे कहा जाता है बासौड़ी। इस दिन खासतौर से व्रत भी रखा जाता है और भक्त पूरे दिन माता शीतला की आराधना करते हैं। यही कारण है कि हम शीतला अष्टमी के इस खास मौके पर आपके लिए शीतला माता भजन लेकर आए हैं जिन्हे आप सुनेंगे तो पूरा वातावरण ही भक्तिमय हो जाएगा।शीतला माता का ये भजन सुनेंगे तो मां की भक्ति में खो जाएंगे।शीतला माता की पूजा हर साल शीतला अष्टमी पर होती है इस दिन व्रत रखने का भी विधान है।शीतला माता की आरती सुनने से हर दुख का होता है नाशशीतला अष्टमी को बसौड़ा के नाम से भी जाना जाता है।शीतला अष्टमी पर मां को लगाया जाता है बासी खाने का भोगशीतला अष्टमी के दिन घर पर नहीं जलता चूल्हा, घर के सदस्य भी ग्रहण करते हैं बासी खानाशीतला माता के आशीर्वाद से दूर होती हैं बीमारियां

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TDh7Y6
Sheetla Mata Bhajan / शीतला अष्टमी पर सुनिए शीतला माता के ये भजन, भक्ति में खो जाएंगे आप Sheetla Mata Bhajan / शीतला अष्टमी पर सुनिए शीतला माता के ये भजन, भक्ति में खो जाएंगे आप Reviewed by Dibyendu on 00:03 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.