नई दिल्ली. आज भारत का वीर सपूत और भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी होने जा रही है। बताया जा रहा है कि वो इस्लामाबाद से लाहौर के लिए निकल चुके हैं। इसके बाद वो बॉर्डर पर लाए जाएंगे। जहां सेदोपहर 3-4 बजे तक अभिनंदन की वतन वापसी हो सकती है। यानि तकरीबन 2 घटों का वक्त बचा है। बताया जा रहा है कि कागज़ी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। बताया जा है कि अभिनंदन के स्वागत के बाद उन्हे सीधे दिल्ली स्थित वायुसेना के हेडक्वार्टर पर लाया जाएगा जहां उनका मेडिकल चेकअप होगा।हालांकि बीच में ख़बर आई कि पाकिस्तान बीटिंग रिट्रीट के दौरान अभिनंदन को सौंपना चाहता है। लेकिन भारत ने पहले ही भारतीय पायलट को सौंपने की मांग की है। वही अब खबर ये भी आ रही है कि पाकिस्तान अबू धाबी में चल रही ओआईसी की बैठक में हिस्सा नहीं लेगा। सुषमा स्वराज को मुख्य अतिथि बनाए रखने के अपने फैसले को ना पलटने से नाराज़ पाकिस्तान ने ओआईसी का बहिष्कार किया है।इमरान खान ने क्या कहापाक पीएम इमरान खान ने 28 फरवरी यानि बीते रोज़ पाक संसद को संबोधित किया। उन्होने कहा कि वो शुक्रवार को भारत के पायलट अभिनंदन को रिहा कर देंगे। लेकिन इसका मतलब भारत इसे पाकिस्तान की कमज़ोरी ना समझे। ये हम अपनी ख्वाहिश से कर रहे हैं।आपको बता दें कि पुलवामा हमले के बाद 26 फरवरी की सुबह भारतीय वायुसेना ने पीओके में घुसकर जैश के आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। जिसके बाद से ही भारत-पाक सीमा पर तनाव भरा माहौल है। 2 दिन के भीतर पाकिस्तान 35 बार सीज़फायर का उल्लंघन भी कर चुका है। जिसमें भारत की एक महिला की मौत की ख़बर है तो वही भारतीय सेना का एक जवान घायल भी हो गया है। वही गुरूवार शाम सेना के तीनों अंगों थलसेना, नौसेना और वायुसेना ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की और पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश करते हुए कई सबूत पेश किए। वही सेना ने ये भी बताया कि पीओके में 26 फरवरी, 2019 को सुबह की गई एयर स्ट्राइक के पूरे सबूत उनके पास मौजूद हैं लेकिन उसे जारी करने का फैसला सरकार के होगा।
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Tpm3Ea
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Tpm3Ea
Abhinandan Return News Live / बस 2 घंटे और..फिर देश में होगा जीत का 'अभिनंदन'
Reviewed by Dibyendu
on
00:01
Rating:
No comments: