Breaking News

test

7th Pay Commission: चाइल्ड केयर लीव के नियमों में बदलाव, अब पुरूषों को भी मिलेगी 730 दिनों की छुट्टी

नोएडा. केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए उन्हे 730 दिनों की चाइल्ड केयर लीव देने का फैसला ले लिया है। बाकायदा इसके लिए गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। 7वें वेतन आयोग ने एकल पिता के रूप में बच्चों की जिम्मेदारी संभालने और उनकी देखभाल के लिए कर्मचारियों को राहत देने की एक बड़ी कोशिश की थी। आयोग की ओर से एकल पिता को भी चाइल्ड केयर लीव देने की सिफारिश की गई थी। जिस पर सरकार ने मुहर लगाते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पहले केवल ये लीव महिला कर्मचारियों को ही मिलती थी। लेकिन अब ये चाइल्ड केयर लीव पुरूषों को भी मिलेगी। इसके मुताबिक पुरूष कर्मचारी को 730 दिन की छुट्टी बच्चों की देखभाल के लिए मिलेगी। लेकिन ये सुविधा केवल उन्हे ही मिलेगी जो कर्मचारी विधुर हैं या फिर जिनके बच्चे 18 साल से कम आयु के हैं।अर्जित अवकाश में भी संशोधनसिर्फ यही नहीं कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए अर्जित अवकाश में भी संशोधन किया गया है। जिसके मुताबिक जनवरी और जुलाई महीने के पहले ही दिन पांच दिन की एडवांस लीव हर कैलेंडर वर्ष में उनके खाते में जोड़ दी जाएगीदूसरे देशों में क्या है नियम?अमेरिका- यहां सवैतनिक अवकाश की सुविधा नहीं है। लेकिन परिवार एवं चिकित्सा कानून 1993 के तहत कर्मचारी 12 हफ्ते का अवैतनिक अवकाश ज़रूर ले सकते हैं।कैलिफोर्निया- 6 महीने का अवकाश लिया जा सकता है।ऑस्ट्रेलिया- बच्चों की देखभाल के लिए 18 हफ्ते की छुट्टी ली जा सकती है।

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2VfcmpJ
7th Pay Commission: चाइल्ड केयर लीव के नियमों में बदलाव, अब पुरूषों को भी मिलेगी 730 दिनों की छुट्टी 7th Pay Commission: चाइल्ड केयर लीव के नियमों में बदलाव, अब पुरूषों को भी मिलेगी 730 दिनों की छुट्टी Reviewed by Dibyendu on 02:04 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.